Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'फिर कभी भारत नहीं आऊंगी', दिल्ली मेट्रो में अमेरिकी लड़की को नाबालिग ने गलत तरीके से छुआ

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 02:08 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली मेट्रो में एक अमेरिकी लड़की से छेड़छाड़ का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़के ने फोटो खिंचवाते समय उसके ब्रेस्ट को गलत तरीके ...और पढ़ें

    फोटो- एआई जेनेरेटेड

    फोटो- एआई जेनेरेटेड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान एक अमेरिकी लड़की से छेड़छाड़ की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पीड़ित अमेरिकी लड़की ने दावा किया कि जब वह एक नाबालिग लड़के के साथ फोटो के लिए राजी हुई, तो उसने उसके ब्रेस्ट को गलत तरीके से छुआ। हैरानी की बात यह है कि आरोपी लड़के की मां और बहन ने उसकी गलत हरकतों पर पर्दा डालते कहा कि वह सिर्फ गोरी लड़कियों के बारे में जानने के लिए उत्सुक था। 

    पीड़िता ने इस घटना के बारे में अपने प्रोफेसर को जानकारी दी। इसके बाद न्यू जर्सी के स्टीवंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भारतीय मूल के प्रोफेसर गौरव सबनीस ने एक्स पर अपनी स्टूडेंट की कहानी शेयर की है और कहा कि इस घटना के बाद शायद ही वह कभी वापस भारत आ पाएंगी।

    प्रोफेसर सबनीस ने अपने एक्स पोस्ट में बताया कि उनकी पूर्व छात्रा ने अपने दोस्त की शादी में भारत जाने से पहले उनसे बात कर यात्रा के टिप्स मांगे थे। इस पर उन्होंने उसे यात्रा के दौरान सावधान रहने की सलाह दी थी। दुर्भाग्य से सबनीस को जो डर था वही हुआ। उनकी स्टूडेंट को दिल्ली मेट्रो में यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा और आरोपी बच निकला।

    ''यह कैसी पेरेंटिंग है?'

    एक्स पोस्ट में बताया गया कि दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर खड़े किशोर करीब 14 या 15 साल के लड़के ने हमेशा के लिए सब खराब कर दिया। बताया कि उसने मेरे कंधे पर हाथ रखा। यह थोड़ा अजीब था, लेकिन लगा कि छोटा बच्चा है कोई नहीं। बताया कि फिर उसने सीधे मेरे ब्रेस्ट को जोर से पकड़ा और मेरे बट पर थप्पड़ मारा और ऐसे हंसा जैसे उसने कोई मजाक किया हो।

    खबरें और भी

    इसके बाद मुझे तेज गुस्सा आया और मैंने उसका कॉलर पकड़कर उसे दूर धकेल दिया। जिसके बाद वह गिर गया और यह देख उसकी मां मुझसे नाराज हो गई। इस दौरान उसकी मां कहने लगी कि मैं 'ओवररिएक्ट' कर रही हूं। कहा कि वह कभी किसी गोरी औरत से इतने करीब से नहीं मिला था, इसलिए वह 'बहक गया'। उन्होंने एक्स पर लिखते हुए कहा कि यह कैसी पेरेंटिंग है? 

    उन्होंने यह भी लिखा कि मुझे आपका देश बहुत पसंद था और काश मैं कह पाती कि वापस आऊंगी लेकिन, मुझे नहीं लगता कि मैं कभी आऊंगी।