विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में शराब बुकिंग पर सियासी संग्राम के बीच एप हुआ बंद, आम आदमी पार्टी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

Published: Thu, 29 Oct 2026 05:36 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 07:13 AM (IST)

भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पलटवार करते हुए स्पष्ट किया कि इस एप को आतिशी सरकार ने 2 जनवरी ...और पढ़ें

दिल्ली में शराब बुकिंग पर सियासी संग्राम के बीच एप हुआ बंद (सांकेतिक तस्वीर)

दिल्ली में शराब बुकिंग पर सियासी संग्राम के बीच एप हुआ बंद (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. दिल्ली का मामला, आम आदमी पार्टी के आरोपों पर भाजपा ने किया पलटवार

  2. अधिकारियों ने बताया, आप ने 2025 में एप विकसित करने का दिया था कार्यादेश

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग के लिए तैयार किए गए डीएसआइआइडीसी मोबाइल एप को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के बीच राजनीतिक घमासान तेज हो गया है।

आप ने केंद्र की भाजपा सरकार पर दिल्ली में घर बैठे शराब बुक करने की सुविधा शुरू करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला, जिसके बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस एप को विकसित करने का कार्यादेश दो जनवरी, 2025 को खुद आप सरकार के कार्यकाल के दौरान ही जारी किया गया था।

इस खुलासे के बाद भाजपा ने आप पर तीखा पलटवार किया है, जबकि बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच प्रशासन द्वारा इस एप को तत्काल प्रभाव से बंद किए जाने की सूचना सामने आई है।

अधिकारियों ने उस कार्य आदेश को भी सार्वजनिक किया है। आप नेता मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दिवाली पर जनता को शराब में डुबोकर घर-घर डिलीवरी करा रही है।

दूसरी तरफ, उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस पर टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि यह आदेश पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के कार्यकाल का है।

भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पलटवार करते हुए स्पष्ट किया कि इस एप को आतिशी सरकार ने 2 जनवरी 2025 को लागू किया था और भाजपा ने इसे कभी बढ़ावा नहीं दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।