विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के आजादपुर में दो नकाबपोशों ने बाइक में लगाई आग, मकान और दुकानें आईं चपेट में; बड़ा हादसा टला

Published: Sat, 24 Oct 2026 06:00 PM (IST)

बाहरी दिल्ली के आजादपुर गांव में दो नकाबपोश युवकों ने खड़ी बाइक में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे आग आसपास के मकानों और दुकानों तक फैल गई।

नकाबपोश युवकों ने बाइक में लगाई आग। AI जनरेटेड इमेज

नकाबपोश युवकों ने बाइक में लगाई आग। AI जनरेटेड इमेज

HighLights

  1. नकाबपोश युवकों ने बाइक में पेट्रोल डालकर लगाई आग।

  2. आग की लपटों से मकान-दुकानों को हुआ नुकसान।

  3. पड़ोसियों ने सूझबूझ से आग पर पाया काबू।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के आजादपुर गांव में दो नकाबपोश युवकों ने खड़ी बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों ने समीप के मकानों और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

इससे तीन-चार एसी, विज्ञापन बोर्ड, पाइपलाइन और मकानों की दीवारें झुलस गईं। पड़ोसियों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने समय रहते आग पर काबू पा लिया और आग को आगे बढ़ने से रोक लिया।

स्थानीय निवासी मोनू और विवेक तायल के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह करीब 4 से 4:30 बजे के बीच की है। यहां शाल ओढ़कर और मास्क लगाकर दो युवक आए और बाइक के पास पहुंच गए।

आरोप है कि उन्होंने बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। उनकी यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई।

लपटें तेजी से फैलने लगीं

बाइक में आग लगने के बाद लपटें तेजी से फैलने लगीं। दुकान की एमसीबी डाउन होने और ऊपर रह रहे किराएदार के शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए। उन्होंने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की और उस पर काबू पा लिया।

दमकल की गाड़ी के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग बुझा दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान करने और आगजनी के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।