विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिना शक्‍कर के ब्‍लैक कॉफी पीने के कई फायदे, अध्ययन में हुआ खुलासा

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 19 Apr 2016 07:45 AM (IST)Updated: Tue, 19 Apr 2016 08:52 AM (IST)

प्रतिदिन दो से चार कप बिना चीनी वाली कॉफी का सेवन लिवर के मरीजों में फाइब्रोसिस व सिरोसिस होने का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। खानपान में फास्ट फूड, कोल्ड डिंक्स व शराब के सेवन से लिवर की बीमारियां बढ़ रही हैं, लेकिन इनकी जगह नियंत्रित मात्राा में कॉफी का सेवन करें तो लिवर की बीमारियों से बचा जा सकता है।

सावधानः सर्वे में हुआ खुलासा, पिता के शराब पीने से बच्चों का लिवर खराब

डॉक्टरों का मानना है कि प्रतिदिन दो से चार कप बिना चीनी वाली कॉफी का सेवन लिवर के मरीजों में फाइब्रोसिस व सिरोसिस होने का खतरा कम कर देता है। ये बातें कई शोध में साबित हो चुकी हैं। ध्यान देने की बात यह है कि कॉफी का अधिक सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

फोर्टिस अस्पताल के लिवर व पाचन रोग विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. मानव वाधवा ने कहा कि कॉफी घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले पेय पदार्थो में से एक है। इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई शोध हो चुके हैं।

इनमें साबित हुआ है कि सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन लिवर के लिए फायदेमंद है, लेकिन कॉफी शुगर रहित होनी चाहिए। लिवर में फैट को कम करती है कॉफी1कॉफी में 1000 तत्व होते हैं, जिसमें कैफीन, डिटरफेनोइक अल्कोहल, पोटेशियम, एंटीऑक्सिडेंट क्लोरोजेनिक एसिड आदि शामिल हैं।

कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट लिवर में फैट को कम करता है। चूहों पर इसका अध्ययन भी हुआ है। शराब नहीं पीने के बावजूद फैटी लिवर की बीमारी से ग्रस्त मरीजों को भी कॉफी पीने से फायदा होता है। डॉ. मानव वाधवा ने कहा कि प्रतिदिन कम से कम दो कप कॉफी पीना सेहतमंद होता है, लेकिन चार कप से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

इससे अधिक पीने से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव भी पड़ सकता है क्योंकि कॉफी में कैफीन भी मौजूद होता है। 400 मिलीग्राम कैफीन को सुरक्षित माना जाता है। इससे अधिक मात्र में कैफीन लेने से न्यूरो व हृदय की बीमारियां होने का भी खतरा रहता है, इसलिए अधिक कॉफी पीने से परहेज करें। हालांकि, बच्चों को कॉफी नहीं पिलाई जानी चाहिए।

बुद्धि होती है तेज

ब्लैक कॉफ़ी के सेवन से बुद्धि तेज होती है। यह याददाश्त को बढाती है।

पेट साफ करती है

कॉॉफी एक डाइयुरेटिक बेवरेज है, जिससे बार बार यूरिन पास करने के लिए जाना पड़ता है, इसलिए ब्लैक कॉफ़ी बिना शकर के पीने से टॉक्सिन्स और बैक्टीरिया बााहर निकल जाते हैं और पेट साफ रहता है।

वजन भी होता है कम

बिना शकर की कॉफी पीने से आपका वजन बहुत जल्दी कम होता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।