दिल्ली के जिस सिलाई कारखाने में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की हदें पार, निगम ने उसे किया सील
पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में एक सिलाई कारखाने को दिल्ली नगर निगम ने सील कर दिया है, जहां छह वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। निगम ने बिजली कने ...और पढ़ें

दिल्ली में छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी। जागरण
HighLights
भजनपुरा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद सिलाई कारखाना सील
निगम ने कारखाने का बिजली कनेक्शन भी कटवाया
शिव विहार, सुभाष मोहल्ला में प्रदूषित फैक्ट्रियां भी सील
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा थाना क्षेत्र में सिलाई के एक कारखाने में तीन नाबालिगों ने छह वर्ष की बच्चे से सामूहिक दुष्कर्म किया था। दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कारखाने को सील कर दिया है। इसके साथ ही कारखाने के बिजली कनेक्शन को बीएसईएस से कटवा दिया है। निगम की कार्रवाई से पीड़ित परिवार व स्थानीय लोग संतुष्ट हैं।
निगम उपायुक्त अभिषेक मिश्रा ने बताया कि भजनपुरा थाना क्षेत्र में चल रहे सिलाई के कारखाना संचालक को निगम ने गत माह नोटिस दिया था। संचालक ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। गणतंत्र दिवस पर के कारण कार्रवाई के लिए निगम को पुलिस फाेर्स नहीं मिली थी।
निगम को सूचना मिली कि उस कारखाने में बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। निगम ने कारखोन को सील कर दिया। इसके साथ ही निगम ने शिव विहार में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की। निगम ने पांच अवैध फैक्ट्रियों को सील किया। यहां पर प्लास्टिक व कांच को पिघलाया जा रहा था। इससे प्रदूषण फैल रहा था। निगम ने सील कर दिया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: 13 साल की नाबालिग को जबरन शराब पिलाकर गैंगरेप, बैंक कर्मचारी और सैलून मालिक गिरफ्तार
उपायुक्त ने कहा कि प्रदूषण को लेकर निगम गंभीर है। पिछले कई माह से प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ निगम की कार्रवाई जारी है। निगम ने एक पानी के अवैध प्लांट को सील किया है। सुभाष मोहल्ला वार्ड में भी प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियां सील की हैं।