दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में भाऊ गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बाहरी दिल्ली के बापरौला में मुठभेड़ के बाद कुख्यात हिमांशु उर्फ भाऊ गिरोह के दो शूटरों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ तड़के चार ...और पढ़ें
-1776055410705_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated
HighLights
दिल्ली पुलिस ने भाऊ गैंग के दो शूटर पकड़े।
बाहरी दिल्ली के बापरौला में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी।
बदमाशों के पैरों में गोली लगी, हथियार बरामद।
जागरण संवाददता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने बाहरी दिल्ली इलाके में बापरौला के पास सोमवार तड़के मुठभेड़ के बाद कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ गिरोह के दो शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों के पैरों में एक-एक गोली लगने से वे घायल हो गए। मुठभेड़ तड़के चार बजे हुई। दोनों के पास के दो अत्याधुनिक पिस्टल और कई गोलियां मिले हैं। इनके खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में रंगदारी मांगने के कई मामले दर्ज हैं।