Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली BJP दफ्तर में हलचल तेज, बंगाल-असम के रुझानों ने बढ़ाया जोश; जश्न की तैयारी शुरू

    Updated: Mon, 04 May 2026 01:00 PM (IST)

    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम का इंतजार है, जिसके लिए दिल्ली भाजपा कार्यालय में विशेष तैयारियां की गई हैं। भाजपा नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही ...और पढ़ें

    दिल्ली भाजपा कार्यालय में जश्न की तैयारी। फोटो: सांकेतिक

    दिल्ली भाजपा कार्यालय में जश्न की तैयारी। फोटो: सांकेतिक

    HighLights

    1. दिल्ली भाजपा कार्यालय में पांच राज्यों के चुनाव परिणाम का इंतजार

    2. बंगाल, असम सहित पांच राज्यों में मतगणना सुबह से जारी

    3. दिल्ली भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बंगाल, असम, तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणाम कुछ घंटों में सामने आ जाएगा। सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। राजनीतिक दलों के साथ ही आम लोगों को चुनाव परिणाम का इंतजार है।

    भाजपा कार्यकर्ताओं की सुबह से टीवी पर नजर टिकी हुई है। भाजपा कार्यालय में मतगणना की जानकारी देने और इस पर मीडिया को प्रतिक्रिया देने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सुबह से ही यहां नेताओं और मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ है।

    बंगाल, असम सहित अन्य राज्यों में दिल्ली भाजपा के नेताओं ने भी चुनाव प्रबंधन सहित चुनाव प्रचार में योगदान दिया था। मुख्यमंत्री ने बंगाल और तमिलनाडु में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। उनका रोड शो भी हुआ था। मनोज तिवारी बंगाल में स्टार प्रचारक थे।

    उन्होंने 37 विधानसभा क्षेत्रों में 41 चुनावी सभाएं व रोड शो किया था। दिल्ली के संगठन महामंत्री पवन राणा के नेतृत्व में नेताओं की टीम लगभग दो माह तक बंगाल में काम किया था।

    मंत्री आशीष सूद सहित कई मंत्री व विधायक वहां चुनाव प्रबंधन की कमान संभाल रहे थे। वहीं, असम में नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज के नेतृत्व में दिल्ली के नेताओं ने चुनाव प्रबंधन में अपनी भूमिका निभाई है। अब इन नेताओं को भी अपनी मेहनत के परिणाम का इंतजार है।

    यह भी पढ़ें- पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर टिकी नजरें, भाजपा कार्यालय में जश्न की तैयारी

    खबरें और भी