विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में भाजपा का 'यूनिटी मार्च', मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर देश की एकता के साथ खिलवाड़ का लगाया आरोप

Published: Mon, 24 Nov 2025 02:00 AM (IST)

Delhi Unity March दिल्ली भाजपा ने 'यूनिटी मार्च' आयोजित किया, जिसमें मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर देश की एकता से ...और पढ़ें

दुर्गापुरी के पास से यूनिटी मार्च निकालते सांसद मनोज तिवारी । जागरण

 दुर्गापुरी के पास से यूनिटी मार्च निकालते सांसद मनोज तिवारी । जागरण

HighLights

  1. भाजपा का दिल्ली में 'यूनिटी मार्च'

  2. मनोज तिवारी का कांग्रेस पर आरोप

  3. देश की एकता का संदेश

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। Delhi Unity March भाजपा के नवीन शाहदरा जिले में रविवार को यूनिटी मार्च निकाला गया। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के साथ क्षेत्र के लोग इस मार्च में शामिल हुए। हाथ में तिरंगा लेकर लोग राष्ट्र एकता के नारे लगाते रहे। करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में निकले मार्च के दौरान लोगों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आजादी के बाद देश तमाम रियासतों और राजवाड़ों में बांटा हुआ था। जिसको एकजुट करने के लिए लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सरदार पटेल ने इन रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत की कल्पना को साकार किया। जबकि कश्मीर के विलय की जिम्मेदारी जवाहरलाल नेहरू को सौंपी गई थी, वह उस जिम्मेदारी को ढंग से नहीं निभा सके थे।

कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को एकजुट करने के लिए पूरे देश में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज भी देश की अखंडता के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा के नवीन शाहदरा जिलाध्यक्ष मास्टर बिनोद ने कहा कि सरदार पटेल के विचारों को लोगों को अपनाना चाहिए।

उनके विचारों पर चलकर देश को एकजुट करना आसान है। इसमें दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री नारायण प्रताप, विधायक जितेंद्र महाजन, शाहदरा डीएम शैलेंद्र सिंह परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश जैन, प्रवेश शर्मा, आशीष तिवारी, भाजपा युवा माेर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अंकुर मलिक, निगम के शाहदरा उत्तरी जोन के चेयरमैन पुनीत शर्मा, पार्षद शिमला देवी, वीरसेन अटवाल आदि शामिल हुए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।