विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRICS समिट के लिए नोएडा एयरपोर्ट समेत इन एयरपोर्ट पर होगी VIP विमानों की पार्किंग; जयपुर-लखनऊ भी प्लान में

Published: Wed, 09 Sep 2026 08:15 PM (IST)

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली-एनसीआर में वीवीआईपी विमानों की पार्किंग और सुरक्षा हेतु एक व्यापक योजना बनाई गई है। ...और पढ़ें

विदेशी मेहमानों की सीधी लैंडिंग और आगमन दिल्ली में ही होगा, जबकि खाली वीवीआईपी विमानों के लिए जगह का निर्धारण कर लिया गया है।

विदेशी मेहमानों की सीधी लैंडिंग और आगमन दिल्ली में ही होगा, जबकि खाली वीवीआईपी विमानों के लिए जगह का निर्धारण कर लिया गया है।

HighLights

  1. BRICS शिखर सम्मेलन के लिए विमानन मंत्रालय ने बनाया प्लान।

  2. नोएडा एयरपोर्ट पर 12 पार्किंग बे आरक्षित किए गए।

  3. जयपुर, लखनऊ एयरपोर्ट आपातकालीन डायवर्जन के लिए स्टैंडबाय पर।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा और हवाई यातायात प्रबंधन को पुख्ता करने के लिए विमानन मंत्रालय, एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया और सुरक्षा एजेंसियों ने एक व्यापक रीजनल पार्किंग एंड डायवर्जन प्लान तैयार किया है।

इसके तहत विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और राजनयिकों के वीवीआइपी विमानों की लैंडिंग, टेकआफ और स्टैंडबाय पार्किंग के लिए दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों के एयरपोर्ट का एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया गया है।

नोएडा एयरपोर्ट पर 12 पार्किंग बे रिजर्व

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भले ही अभी नियमित व्यावसायिक (कमर्शियल) यात्री उड़ानें शुरू नहीं हुई हैं, लेकिन इसका रनवे, टैक्सिवे और एप्रन (पार्किंग एरिया) पूरी तरह से तैयार और टेस्टेड हैं।

सूत्रों का कहना है कि आपात स्थिति या ओवरफ्लो पार्किंग को संभालने के लिए नोएडा एयरपोर्ट पर 12 पार्किंग बे आरक्षित (रिजर्व) किए गए हैं।

हालांकि, विदेशी मेहमानों की सीधी लैंडिंग और आगमन दिल्ली में ही होगा, जबकि खाली वीवीआईपी विमानों को केवल सुरक्षित रूप से पार्क करने के लिए नोएडा एयरपोर्ट का बैकअप के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

हिंडन,जयपुर, लखनऊ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात के भारी दबाव को देखते हुए आसपास के अन्य प्रमुख एयरबेस और एयरपोर्ट्स के लिए भी पार्किंग स्लाट्स का आवंटन किया गया है। हिंडन एयरबेस पर वीवीआइपी विमानों के लिए करीब 10 पार्किंग बे आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह जयपुर व लखनऊ एयरपोर्ट को आपातकालीन डायवर्जन और अतिरिक्त विमानों की पार्किंग के लिए पूरी तरह स्टैंडबाय पर रखा जाएगा।