विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री बोले, 'मोदी जी, तोता और कौवा को एक ही काम'

By JP YadavEdited By:
Updated: Mon, 11 Jul 2016 07:45 AM (IST)

आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और केंद्र सरकार के बीच तकरार जारी है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और केंद्र सरकार के बीच तकरार जारी है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है। आप विधायकों पर कार्रवाई से नाराज अरविंद केजरीवाल के खास मंत्रियों में शुमार मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके केंद्र सरकार से कहा, 'आजकल CBI, ACB और यहां तककि दिल्ली पुलिस भी आपके पास है।' मनीष सिसोदिया ने ट्वीट में आगेे लिखा है, 'केंद्र सरकार के पास एक ही काम है-आप के खिलाफ साजिश रचना और विधायकों की गिरफ्तारी करना।'

... तो इसलिए पाकिस्तानी एजेंसी बुलाते हैं

ट्वीट में केंद्र सरकार पर जोरदार हमला करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कटाक्ष किया है, केंद्र ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ साजिश करने में सारी एजेंसियां लगा रही रखी हैं, इसलिए आतंकी हमलों की जांच के लिए पाकिस्तानी एजेंसी बुलाते हैं।'

जानें, इस वर्ष दिल्ली विश्वविद्याल छात्र संघ चुनाव क्यों नहीं लड़ रही AAP?

अब तक नहीं पता चला, AAP वाले किस मिट्टी से बने?

सिसोदिया ने कांग्रेस और भाजपा को एक ही पाले में खड़ा करते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला उन्होंने कहा, 'मोदी जी! कांग्रेस भी इन्हींं के भरोसे चलती थी। अब तो आपको भी दो साल हो गए हैं। आपकी एजेंसियां ये नहीं बता पाईंं कि ये आप वाले किस मिट्टी् से बने हैंं?'

AAP विधायक नरेंश यादव पर कार्रवाई से नाराज मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर सीबीआइ के बेजा इस्तेमाल का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, 'पंजाब चुनाव से पहले यह ट्रेंड एक सप्ताह में एक गिरफ्तारी तक रहेगा। तोता, मैना, कौवा सबको एक ही काम में लगा रखा है।'

इससे पहले मनीष सिसोदिया ने ने दिल्ली के अफसरों पर हो रही कार्रवाई को लेकर केंद्र पर आरोप लगाया था कि दिल्ली में 309 अधिकारियों के पद सेंक्शेन हैं, लेकिन हैं मिले आधे से भी कम। केंद्र सरकार दिल्ली के अफसरों को डराने और धमकाने का काम कर रही है कि अगर केजरीवाल सरकार के साथ ठीक से काम किया तो जेल भेज देंगे नहीं तो अंडमान भेज दिए जाओगे।

केजरी के मंत्री का PM पर हमला, 'वही काम करेगा जो मोदी-मोदी चिल्लाएगा'

सिसोदिया ने कहा था कि केंद्र दिल्ली सरकार के पैरेलल सरकार चलाने की कोशिश कर रही है। अफसरों का तबादला लगातार किया जा रहा है। राजेंद्र कुमार पर बोले कि 2006 में घोटाले हुए थे। सात महीने पहले छापा मारा लेकिन सबूत नहीं रख पाई सीबीआई।

जानें 7वें वेतन आयोग केे बाद केंद्रीय कर्मियों को मिली कौन सी बड़ी सौगात