विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का धरना, SpiceJet की दुबई फ्लाइट 24 घंटे लेट; टर्मिनल में लगे 'चोर है' के नारे

Published: Tue, 15 Sep 2026 12:32 PM (IST)

स्पाइसजेट की दिल्ली से दुबई जाने वाली दो उड़ानें 24 घंटे से अधिक देरी से यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर ...और पढ़ें

HighLights

  1. स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई उड़ानों में 24 घंटे से अधिक देरी

  2. यात्रियों का एयरपोर्ट पर स्पष्ट जानकारी न मिलने पर विरोध

  3. दिल्ली एयरपोर्ट ने फंसे हुए यात्रियों को दिया गया भोजन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली SpiceJet की दो उड़ानों में 24 घंटे से अधिक की देरी से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार से उड़ानों का इंतजार कर रहे यात्रियों ने मंगलवार को एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर धरना दिया।

यात्रियों के मुताबिक, बार-बार समय बढ़ाया गया, लेकिन उड़ान के रवाना होने को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

24 घंटे से ज्यादा उड़ान का इंतजार

दिल्ली से दुबई जाने वाली उड़ान SG 5111 को सोमवार सुबह 7:45 बजे रवाना होना था। पहले इसे सोमवार शाम और फिर मंगलवार सुबह नौ बजे के लिए टाला गया। रिपोर्ट के समय तक उड़ान रवाना नहीं हुई थी। Flightradar24 पर इसकी स्थिति कैंसिल दिखाई गई।

दूसरी उड़ान SG 5105 को सोमवार शाम 6:45 बजे दिल्ली से दुबई रवाना होना था। बाद में इसका समय मंगलवार दोपहर 12 बजे किया गया। यात्रियों का कहना था कि उन्हें एयरलाइन की ओर से आगे की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली।

यात्रियों ने एयरपोर्ट पर किया धरना

लगातार देरी और उड़ान के समय को लेकर अनिश्चितता से परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट के अंदर प्रदर्शन किया। सामने आए वीडियो में कई यात्री टर्मिनल के अंदर फर्श पर बैठे नजर आए। इस दौरान कुछ विडियो में यात्रियों की ओर से 'स्पाइसजेट चोर है' के नारे लगाना भी सामने आया।

यात्रियों ने उड़ान के समय की स्पष्ट जानकारी देने के साथ भोजन और नियमों के तहत होटल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। एक यात्री ने बताया कि उनकी दिल्ली-दुबई उड़ान रात 10:20 बजे निर्धारित थी, लेकिन लगातार देरी होती रही। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भी मदद के लिए पर्याप्त ग्राउंड स्टाफ नहीं मिला।

एयरपोर्ट ने यात्रियों को भोजन दिया

सूत्रों के अनुसार, यात्रियों के फंसे होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन ने उनकी सहायता की। यात्रियों के लिए भोजन और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई।

प्रदर्शन के दौरान यात्रियों की नाराजगी का मुख्य कारण उड़ान के रवाना होने का निश्चित समय नहीं मिलना रहा। एक यात्री के अनुसार, उन्हें बताया गया कि उड़ान अगले दिन दोपहर 12:30 बजे संचालित हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई थी।

विमान ग्राउंड होने से संचालन प्रभावित

SpiceJet ने बताया कि एक विमान के ग्राउंड होने के बाद परिचालन संबंधी कारणों से दोनों उड़ानों में देरी हुई। एयरलाइन ने कहा कि प्रभावित यात्रियों को समायोजित करने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है।

एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताते हुए कहा कि असुविधा कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-जेद्दा आने-जाने वाली उड़ानों पर असर, एयरपोर्ट निकलने से पहले चेक करें अपना फ्लाइट स्टेटस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।