विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरी, मलबे में दबकर दो लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:20 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 12:08 PM (IST)

दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और ...और पढ़ें

दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमार गिरी। जागरण

दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमार गिरी। जागरण

HighLights

  1. चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से हादसा।

  2. इस दुखद घटना में अब तक दो लोगों की मौत।

  3. मलबे में कई और लोगों के फंसे होने की आशंका।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है।

हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। घटनास्थल पर जो भी पहुंचा, वहां का मंजर देखकर उसकी रूह कांप गई।

स्थानीय मोहम्मद अल्ताफ ने बताया, "मेरा घर इस गली के ठीक बाहर है। एक नई 2-3 मंजिला बिल्डिंग बन रही थी। जब बिल्डिंग गिरी तो हमें तेज आवाज सुनाई दी। आसपास की दूसरी इमारतों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।"

NDRF भी मौके पर पहुंची

फायर विभाग को आज गुरुवार सुबह (9:50 बजे) ही चावड़ी बाजार में बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

WhatsApp Image 2026-11-05 at 11.56.35

बिल्डिंग में चल रहा था निर्माण

जानकारी के अनुसार, तीन मंजिला इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण के चलते गुरुवार सुबह अचानक हादसा हो गया।

WhatsApp Image 2026-11-05 at 11.56.35 (1)

राहत-बचाव कार्य में जुटी टीम

एसओ डीके राय के अनुसार, चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिर गई है। अंदर कोई फंसा हो सकता है। फिलहाल टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।

jagran News (743)

घटनास्थल पर पहुंची टीम। ANI

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा मेट्रो स्टेशन के सामने चावड़ी बाजार में हुआ है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के रोहिणी में पांच मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत; राहत एवं बचाव कार्य जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।