विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

Published: Wed, 21 Oct 2026 04:32 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 06:48 PM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सहसंयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत पर आज तीसरी बार सुनवाई हुई और उन्हें जमानत मिल गई है।

सौरव दास और आशुतोष रांका को पेशी के । वीडियो ग्रैब

सौरव दास और आशुतोष रांका को पेशी के । वीडियो ग्रैब

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सौरव दास और आशुतोष रांका के लिए बुधवार का दिन बेहद अहम रहा। बीते सात दिनों से तिहाड़ जेल में बंद दोनों सीजेपी नेताओं को जमानत मिल गई।

सौरव दास और आशुतोष रांका से लिखित में माफीनामा और शपथ पत्र लेने के बाद इनको जमानत पर छोड़ा गया है।

करीब डेढ़ घंटे तक चली सुनवाई के बाद स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया और फिर दोनों को जमानत का फैसला सुनाया। इसके लिए कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच सीजेपी के दोनों सहसंयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पेशी के लिए मंदिर मार्ग स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की कोर्ट में लाया गया था।

तीसरी पेशी के बाद मिली जमानत

इन दोनों की इस कोर्ट में यह तीसरी पेशी है। पिछली दो पेशियों में दोनों की जमानत खारिज कर दी गई थी।

यहां तीसरी बार बेल बाॅन्ड भरवाने के बाद सुनवाई शुरू हो गई है। आज अगर दोनों के जमानती से कोर्ट संतुष्ट हो जाएगी तब इन्हें जमानत पर छोड़ा जा सकता है। सही जमानती पेश नहीं करने पर तीसरी बार भी इन्हें जेल भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 'आप Gen Z नहीं हैं और CJP का मकसद भी बदल गया...', विदेशों में हिंसा का जिक्र; HC ने सौरव-आशुतोष को फटकारा

यह भी पढ़ें- 'ऐसे नतीजे भुगतने होंगे कि कभी बदल नहीं पाएंगे', HC की सख्त टिप्पणी के बाद सौरव-आशुतोष ने वापस ली याचिका