Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

CJP Delhi Protest LIVE: दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज

Jantar Mantar Live Update : जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी है। सोमवार को सीजेपी के संसद मार्च के दौरान हुई हिंसक झड़पों के बाद पुलिस ने जंतर-मंतर से सोमवार रात ही मंच हटा दिया था, लेकिन मंगलवार को सीजेपी ने वहां फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

By Abhishek Tiwari Wed, 22 Jul 2026 01:06 PM (IST)
जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन में जुटे युवा व अन्य लोग। फोटो- जागरण

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन में जुटे युवा व अन्य लोग। फोटो- जागरण

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। CJP Protest Delhi Live : नीट पेपर लीक के विरोध और एजुकेशन सिस्टम में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का धरना प्रदर्शन आज बुधवार को भी जारी है। विपक्षी नेता लगातार प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए धरनास्थल पहुंच रहे हैं। 

22 Jul 20262:41:20 PM

जेपी नड्डा हमसे बात करना चाहते हैं : सौरव दास

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, "आज सुबह पुलिस ने हमसे संपर्क किया और कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा हमसे बात करना चाहते हैं... हम किसी के ऑफिस नहीं जा रहे हैं। हम जंतर-मंतर के पास किसी न्यूट्रल जगह पर मिल सकते हैं।"

#WATCH | Delhi: Saurav Das, Chief Spokesperson, Cockroach Janta Party, says, "This morning, the police reached out to us and said that JP Nadda wanted to talk to us... We are not going to anyone's office... We could meet at a neutral place near Jantar Mantar." pic.twitter.com/xttK9Yt7K8

— ANI (@ANI) July 22, 2026
22 Jul 20261:05:17 PM

 CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज

सोमवार को संसद मार्ग, जंतर मंतर, जनपथ, टॉलस्टॉय मार्ग और रायसीना मार्ग पर जमकर उपद्रव करने के मामले में दिल्ली ने अब तय 10 एफआईआर दर्ज कर ली है। इनमें चार एफआईआर संसद मार्ग थाने, तीन कनॉट प्लेस, एक बाराखंबा, एक कर्तव्य पथ और एक मंदिर मार्ग थाने में दर्ज की गई है। इनमें संसद मार्ग थाने में एक एफआईआर संवेदनशील इलाके में ड्रोन उड़ाने और दूसरी आपराधिक साजिश रचने की दो एफआईआर दर्ज की गई है। 

22 Jul 202612:45:38 PM

जंतर-मंतर पहुंचे मनोज जारांगे

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध स्थल पर पहुंचे।

#WATCH | Delhi: Maratha reservation activist Manoj Jarange Patil arrives at Cockroach Janta Party (CJP) protest site at Jantar Mantar. pic.twitter.com/FB5TgzFH9L

— ANI (@ANI) July 22, 2026
22 Jul 202612:12:16 PM

अधिकांश घायलों को मिली छुट्टी

'संसद मार्च' के दौरान घायल हुए अधिकांश प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

22 Jul 202611:57:26 AM

पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तुरंत सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।

22 Jul 202611:36:26 AM

पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट में होगी सुनवाई 

दिल्ली हाई कोर्ट आज जंतर-मंतर और दिल्ली की कई अन्य जगहों पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित ज़्यादतियों के खिलाफ दायर जनहित याचिकाओं (PILs) पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है। 

22 Jul 202612:19:19 PM

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद

डीएमआरसी ने सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद कर दिए हैं। इनमें जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो सहित 16 स्टेशन शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026-07-22 at 12.18.16 PM

Service Update

Below mentioned Metro stations have been closed till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.

1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3. Patel Chowk
4. Ramakrishna Ashram Marg
5.…

— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 22, 2026
22 Jul 202611:32:10 AM

टॉलस्टॉय रोड भी प्रदर्शनकारियों का कब्जा

जंतर-मंतर रोड के साथ प्रदर्शनकारियों के कब्जे में टॉलस्टॉय रोड भी आ गया है। इससे नई दिल्ली में जाम लग रहा है।

22 Jul 20269:14:14 AM

जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन आज

जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज की घटना के विरोध में कांग्रेस बुधवार (आज) विरोध-प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। 

22 Jul 20269:06:40 AM

युवाओं का नया चेक आउट प्वाइंट बना जंतर-मंतर

blog images

जंतर-मंतर युवाओं का नया चेक आउट प्वाइंट बन गया है। जंतर-मंतर पर संसद मार्च के उपद्रव के बाद मंगलवार से जारी धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहेगा। इसके पहले पूरी रात लोगों के आने जाने का क्रम जारी रहा। 

22 Jul 20269:03:47 AM

जंतर-मंतर पर बारिश के बीच जुट रहे युवा

blog images

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन में सुबह से युवा जुटने शुरू हुए। बारिश के बीच भी लोगों का आना जारी है।

22 Jul 20263:47:00 AM

प्रोटेस्ट के बीच जंतर-मंतर बना अनोखा फूड हब

जंतर-मंतर पर सीजेपी क विरोध प्रदर्शन में मंगलवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। यह दिनभर फूड डिलीवर कंपनियों का ठिकाना बना रहा। स्विगी, जोमेटो समेत अन्य फूड डिलीवर कंपनियों की बाइकें घूमती रही।

पूछने पर पता चला कि मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली के साथ ही पंजाब के शहरों से जंतर-मंतर के लिए आर्डर दिए जा रहे हैं, जिसे वहां किसी को भी देने को कहा गया है।

22 Jul 202612:17:10 AM

राहुल का पीएम आवास के बाहर धरना अराजकता की राजनीति : भाजपा अध्यक्ष

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के बाहर दिए गए धरने को अराजकता की राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि यह विरोध की राजनीति नहीं, बल्कि अराजकता को बढ़ावा देने का प्रयास है। उन्होंने इसे निंदनीय और भारतीय राजनीति के इतिहास में काला दिन बताया।

नवीन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं ने अराजकता फैलाने के लिए धरना दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की इस विरोध प्रदर्शन में भागीदारी की भी कड़ी आलोचना की।

नवीन ने कहा- "राहुल गांधी का आज का व्यवहार अपमानजनक और निंदनीय था। यह असहमति की राजनीति नहीं, बल्कि अराजकता की राजनीति थी।

21 Jul 202611:18:36 PM

प्रदर्शन को सपोर्ट करने जंतर-मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी प्रदर्शन को समर्थन देने जंतर-मंतर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलन की चिंगारी बुझनी नहीं चाहिए। आजादी के पहले आपकी तरह युवा ही थे, वह बलिदान न देते तो आजादी नहीं मिलती। अंग्रेज उन्हें आतंकवादी मानते थे। आज जो आपको आंतकी मान रहे, यह कहने वाले विदेशी लगते हैं। आपमें से कल कोई उस कुर्सी पर बैठेगा। आने वाला कल मेरे सामने खड़ा है।

21 Jul 20269:49:08 PM

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रिहा किया

दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं को रिहा कर दिया है। राहुल गांधी छत्रसाल स्टेडियम से बाहर आ गए हैं। वहीं प्रियंका गांधी को भी मंदिर मार्ग थाने से रिहा कर दिया गया। बाकी अन्य कांग्रेस नेता भी रिहा कर दिए गए हैं।

21 Jul 20269:07:42 PM

सोनिया गांधी मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मंदिर मार्ग थाने पहुंची हैं, जहां पर प्रियंका गांधी को डिटेन किया गया है। वहीं कांग्रेस के एक्स से पोस्ट में राहुल गांधी को घसीटते हुए डिटेन करते दिखाया गया है।

नेता विपक्ष को सड़कों पर घसीटा जा रहा है।

ये है लोकतंत्र 👇 pic.twitter.com/G4ElVgIclN

— Congress (@INCIndia) July 21, 2026
21 Jul 20268:25:18 PM

सीजेपी नहीं करेगी पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन

सीजेपी ने पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर अपना प्रदर्शन कैंसिल कर दिया है। सौरव दास ने पोस्ट कर जानकारी दी है कि उनके वकीलों ने बताया है कि सभी प्रदर्शनकारी जो हिरासत में लिए गए थे छोड़ दिए गए हैं, इसलिए अब पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर धरना नहीं देंगे। इसके साथ ही सौरव ने शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

21 Jul 20268:14:04 PM

राहुल-अखिलेश को छात्रसाल स्टेडियम में रखा

पुलिस राहुल और अखिलेश को छत्रसाल स्टेडियम ले गई है और उन्हें वहीं रखा जाएगा।

21 Jul 20267:35:26 PM

राहुल को मॉडल टाउन थाने ले जाया गया

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास के बाहर से डिटेन कर मॉडल टाउन थाने ले जाया गया है।

21 Jul 20267:19:47 PM

प्रियंका को भी हिरासत में लिया

पुलिस ने प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया है।

21 Jul 20267:12:38 PM

...तो मैं पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर करूंगा प्रदर्शन: सौरव दास

सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने एक्स पर जानकारी दी है कि वह अपने साथियों आशुतोष रांका और दीपक बालियान के साथ आज रात 8.00 बजे दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने लिखा, दिल्ली पुलिस ने बहुत ज्यादा और जानलेवा हद तक बल प्रयोग करके सैकड़ों शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। अब वे वकीलों को उनसे मिलने नहीं दे रहे हैं और हमें हिरासत में लिए गए लोगों की पूरी लिस्ट भी नहीं दे रहे हैं। इसलिए, अगर हिरासत में लिए गए लोगों के इस संवैधानिक अधिकार का पालन नहीं किया गया, तो मैं आशुतोष रांका, दीपक बालियान के साथ पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर शांतिपूर्ण धरना दूंगा।

21 Jul 20267:10:28 PM

प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हटाया

प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं को पीएम आवास के बाहर से हटा दिया गया है और सभी को दिल्ली पुलिल बस में भरकर ले गई है।

21 Jul 20266:48:44 PM

अखिलेश यादव और राहुल गांधी को धरना स्थल से हटाया

अखिलेश यादव और राहुल गांधी को पुलिस ने धरना स्थल से हटा लिया गया है। 

21 Jul 20266:33:05 PM

सीजेपी ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

सीजेपी ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को उनके पद से हटा दिया है और तमाम संगठनात्मक जिम्मेदारियां उनसे ले ली हैं। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि, 'हम अपने प्रवक्ता विजेता दहिया के उस असंवेदनशील आचरण की कड़ी निंदा करते हैं, जिसके वीडियो उस समय सामने आए जब शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और हमारी टीम पुलिस की बर्बर कार्रवाई का सामना कर रही थी। ऐसा व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह न केवल गंभीर निर्णयहीनता को दर्शाता है, बल्कि हमारे आंदोलन के मूल्यों, सिद्धांतों और उद्देश्य के भी पूर्णतः विपरीत है। इसलिए तत्काल प्रभाव से विजेता दहिया को Cockroach Janta Party के प्रवक्ता पद से हटाया जाता है तथा उन्हें उनकी सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाता है। हम अपने सिद्धांतों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।'

21 Jul 20266:05:47 PM

केजरीवाल के पीएम आवास के बाहर पहुंचने की सूचना

सूचना मिल रही है कि जंतर-मंतर पहुंचे केजरीवाल सीजेपी के कार्यकर्ताओं संग अब पीएम आवास के बाहर पहुंच रहे हैं। यहीं पर राहुल गांधी भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग प्रदर्शन कर रहे हैं।

21 Jul 20265:54:40 PM

रातभर चल सकता है कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के नेतृत्व में जो प्रदर्शन चल रहा है, वह रातभर चलेगा।

21 Jul 20265:23:13 PM

केंद्रीय मंत्री राहुल को मनाने में रहे नाकाम

प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी से बात करने केंद्रीय मंत्री डॉ. जीतेंद्र सिंह पहुंचे। हालांकि काफी देर बात करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला और वह राहुल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन से नहीं हटा सके।

21 Jul 20265:05:44 PM

सुप्रिया सुले और केजरीवाल पहुंचे

छात्रों को अपना समर्थन देने सुप्रिया सुले और अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे हैं।

21 Jul 20265:00:30 PM

जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए केजरीवाल

blog images

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर के लिए रवाना हो चुके हैं। वह कुछ ही देर में वहां पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे।

21 Jul 20263:47:23 PM

PM आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी और प्रियंका 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य सहित कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए लोक कल्याण मार्ग पर धरने पर बैठ गए हैं। 

#WATCH | Delhi: Congress leaders including party president Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, KC Venugopal, Pawan Khera and others hold a protest at Lok Kalyan Marg, demanding the resignations of Prime Minister and Education Minister Dharmendra… pic.twitter.com/BXSifcDf90

— ANI (@ANI) July 21, 2026
21 Jul 20262:33:28 PM

जंतर-मंतर पर करीब 15 से 20 हजार लोगों की भीड़

blog images

जंतर-मंतर पर करीब 15 से 20 हजार लोगों की भीड़ पहुंच चुकी है। आज भी कल की तरह दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और अन्य लोग जंतर मंतर पर आ रहे हैं। संसद की तरफ जाने वाली सड़कों पर आज कल की तुलना में अधिक बैरिकेडिंग की गई है। 

21 Jul 20262:30:50 PM

जंतर-मंतर फिर जुट रहे युवा 

blog images

जंतर-मंतर पर आज फिर मंच लग गया है और यहां हजारों की भीड़ फिर से इकट्ठी हो गई है। 

21 Jul 20261:42:30 PM

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई थी झड़प 

उल्लेखनीय है कि संसद चलो मार्च के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए, जिन्हें आरएमएल, लेडी हार्डिंग, सफदरजंग सहित विभिन्न सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकांश घायलों का उपचार जारी है।

21 Jul 20261:43:51 PM

संसद चलो मार्च के घायलों का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा

संसद चलो मार्च के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों का हालचाल जानने के लिए मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने डा. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने अस्पतालों में भर्ती घायलों से मुलाकात कर चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। साथ ही सभी घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

#WATCH | Delhi: Union Minister JP Nadda arrives at Lady Hardinge Medical College to meet the people injured in the protest yesterday. pic.twitter.com/DhuxBAn2wk

— ANI (@ANI) July 21, 2026
21 Jul 202612:25:12 PM

प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से HC का इनकार

जंतर-मंतर से संसद तक मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।

21 Jul 20261:41:44 PM

घायल युवाओं से मिलने अस्पताल पहुंचे केजरीवाल 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आरएमएल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली।

#WATCH | Delhi | AAP National Convenor Arvind Kejriwal arrives at Dr. Ram Manohar Lohia Hospital to meet the youth injured in yesterday's police action pic.twitter.com/ovGxQIo0dG

— ANI (@ANI) July 21, 2026
21 Jul 202611:55:42 AM

AAP सांसदों ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट मार्च के दौरान सोमवार को हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसदों ने विरोध जताया।

#WATCH | Delh: AAP MPs in Rajya Sabha protest over Police action during CJP protest march yesterday.

Visuals from Makar Dwar, at the Parliament. pic.twitter.com/HYsl6Uh82P

— ANI (@ANI) July 21, 2026
21 Jul 202611:22:37 AM

दिल्ली पुलिस की वर्दी में गुंडे भरे हुए थे : CJP

सीजेपी ने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बर्बरता का आरोप लगाया है और प्रदर्शन जारी रहने की बात कही है। पार्टी ने कहा, "कल दिल्ली पुलिस की वर्दी में गुंडे भरे हुए थे।

21 Jul 202611:00:11 AM

डीएनडी पर जाम में फंसे लोग

blog images

सीजेपी के दिल्ली में प्रदर्शन का असर दूसरे दिन मंगलवार को भी दिल्ली-नोएडा के बॉर्डर पर देखने को मिला। मंगलवार सुबह से ही डीएनडी और चिल्ला बार्डर पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। लोगों को जाम के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

21 Jul 202610:14:13 AM

वापस जंतर-मंतर पर बैठे प्रदर्शनकारी, पुलिस अलर्ट 

सीजेपी की ओर से विरोध प्रदर्शन जारी रखने के आह्वान के बाद, मंगलवार सुबह से ही प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जुटने लगे हैं। इसे लेकर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

21 Jul 202610:01:47 AM

सीजेपी प्रोटेस्ट हिंसा मामले में 5 FIR दर्ज

सीजेपी प्रोटेस्ट मार्च के दौरान हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन, पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन और अन्य पुलिस स्टेशनों में पांच FIR दर्ज की हैं और FIR दर्ज होने की संभावना है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Violence during CJP protest march | Delhi Police have registered 5 FIRs so far at Connaught Place Police Station, Parliament Street Police Station and other Police Stations. More FIRs are likely to be registered. Accused are being identified with the help of CCTV footage: Delhi…

— ANI (@ANI) July 21, 2026
21 Jul 20269:42:52 AM

सोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेट जारी

21 जुलाई को सुबह 9 बजे तक सोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेट जारी किया गया है। फिलहाल, सोनम वांगचुक के जरूरी हेल्थ पैरामीटर स्थिर हैं। हालांकि, उनके ब्लड शुगर का स्तर कम बना हुआ है।

21 Jul 20269:08:25 AM

सीजेपी आंदोलन को लेकर बॉर्डर क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट

दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के चलते गाजियाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसके चलते सोमवार को बार्डर क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। यूपी गेट, महाराजपुर, सीमापुरी व भौपुरा बार्डर पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया और दिल्ली जाने वालों की चेकिंग की गई। 

21 Jul 20268:26:39 AM

हिंसा और गाड़ियों में तोड़फोड़ को लेकर FIR दर्ज

सीजेपी के विरोध मार्च के दौरान सोमवार को हुई हिंसा और गाड़ियों में तोड़फोड़ को लेकर दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की है। FIR अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है।

CJP protest march | Delhi Police have filed an FIR at Connaught Place Police Station over the violence and vandalism of vehicles yesterday. FIR has been registered against unidentified individuals: Delhi Police

— ANI (@ANI) July 21, 2026
21 Jul 20268:24:44 AM

प्रदर्शन की आंच एलएचएमसी तक पहुंची

चलो संसद मार्च के प्रदर्शनकारियों को हटाने के क्रम में सोमवार शाम को पुलिस कार्रवाई का असर लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) परिसर तक पहुंच गया। शाम चार से पांच बजे के बीच पुलिस कार्रवाई से बचने को संसद मार्ग पर मौजूद प्रदर्शनकारियों का एक समूह कॉलेज परिसर में आ गया।

21 Jul 20268:17:04 AM

युवाओं के सिर फूटने के दावे गलत सूचना- दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर गीतांजलि नाम की 12 वर्षीय लड़की के साथ मारपीट, बाल खींचने और सिर में चोट लगने और 40 से 50 अन्य लोगों के सिर फूटने के दावों वाली पोस्ट से गलत जानकारी फैलाई जा रही है। यह गलत सूचना है। पोस्ट में किए जा रहे दावे सच नहीं हैं। "

Delhi Police say - "False information is being currently circulated on social media regarding the posts claim that an individual named Geetanjali, a 12-year-old girl was assaulted, had her hair pulled, sustained a head injury, and approximately 40 to 50 other individuals…

— ANI (@ANI) July 21, 2026
21 Jul 20268:14:00 AM

ऐसी बर्बरता की कभी उम्मीद नहीं थी : CJP

CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने सोमवार के प्रदर्शन को लेकर कहा, " पुलिस ने सिर्फ लाठियां चलाईं। युवाओं को पीटा गया, उनके सिर फोड़ दिए गए, उन्हें सड़कों पर घसीटा गया। सोनम सर की पत्नी गीतांजलि मैम के बाल खींचकर उन्हें ट्रक से बाहर निकाला गया... हमारे एक वॉलंटियर की पसलियां टूट गईं। हमने ऐसी बर्बरता की कभी उम्मीद नहीं की थी और न ही कभी देखी थी।

#WATCH | Delhi | On yesterday's protest march, Cockroach Janta Party (CJP) National Spokesperson Ashutosh Ranka says, "It was just the Police who used lathis. Our youths were beaten up, their heads cracked open, they were dragged on streets. Sonam sir's wife Gitanjali ma'am's… pic.twitter.com/8yg6sHQ3Bz

— ANI (@ANI) July 21, 2026
21 Jul 20267:42:10 AM

CJP नेताओं ने रखी हैं तीन मांगें

CJP नेताओं ने सोनम वांगचुक की रिहाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वालों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग रखी है।

21 Jul 20267:29:56 AM

जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, "हम जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे और चलो संसद मार्च आज भी जारी रहेगा। 

21 Jul 20267:28:26 AM

पथराव में 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल

सोमवार को हुए पथराव में 118 पुलिसकर्मी व लाठीचार्ज और झड़पों में 60 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। 

20 Jul 202611:36:07 PM

प्रदर्शन स्थगित नहीं, अभिजीत दीपके प्रदर्शनकारियों के साथ अनशन पर बैठे

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का संसद मार्च के बाद भी प्रदर्शन स्थगित नहीं हुआ है। प्रदर्शनकारी फिर से जंतर-मंतर पर बैठ गए हैं। दिनभर चले प्रदर्शन और संसद मार्च के हंगामे के बाद देर रात फिर प्रदर्शकारियों का जमघट लग गया। सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके फिर प्रदर्शन स्थल पर बैठ गए हैं। केंद्र सरकार से इनकी बात जरूर हुई, पर ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

20 Jul 20268:49:05 PM

पुलिस ने जंतर-मंतर से धरना स्थल को खाली करवा लिया

जंतर-मंतर रोड से धरना स्थल को खाली करवाया गया है। प्रदर्शनकारी अब भी बैरिकेड्स के बाहर जुटे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं।

20 Jul 20265:15:18 PM

फिरोज शाह रोड पर पुलिस के जवानों पर पथराव

फिरोज शाह रोड पर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के जवानों पर पथराव किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

#WATCH | Delhi: Protesters pelt stones at Delhi Police personnel at Feroz Shah Road.#CJPProtest pic.twitter.com/CSCibKGpfT

— ANI (@ANI) July 20, 2026
20 Jul 20264:40:26 PM

प्रदर्शन की वजह से सेंट्रल दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण जाम

सीजेपी के प्रदर्शन के कारण सेंट्रल दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण जाम की स्थिति बन गई। कनॉट प्लेस में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़े रही है। जनपथ, संसद मार्ग और रायसीना रोड पर अभी भी 30 से 40 हजार प्रदर्शनकारी जुटे हुए हैं। 

#WATCH | Delhi | Large parts of Central Delhi gridlocked;visuals from the Connaught Place area pic.twitter.com/F4LO2VhWt0

— ANI (@ANI) July 20, 2026
20 Jul 20264:21:28 PM

जनपथ पर प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प

प्रदर्शनकारियों ने अब जनपथ पर जमकर पथराव करना शुरू कर दिया है। यहां पर पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं और लाठीचार्ज किया जा रहा है। इसमें कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

20 Jul 20264:18:50 PM

प्रदर्शनकारियों की वजह से पहाड़गंज की ओर लगा जाम

blog images

प्रदर्शनकारियों के कनॉट प्लेस में घुसने के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहाड़गंज की ओर ट्रैफिक जाम में कई वाहन फंस गए हैं। पैदल यात्रियों की संख्या बढ़ गई है।

20 Jul 20264:10:59 PM

दीपके को हिरासत में नहीं लिया गया: सौरव दास

सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने अब स्पष्ट किया कि अभिजीत दीपके को न तो हिरासत में लिया गया और न ही अरेस्ट किया गया। इससे पहले उन्होंने दिल्ली पुलिस द्वारा दीपके को हिरासत में लेने की जानकारी दी थी।

20 Jul 20264:14:13 PM

तीन मांगों को लेकर जेपी नड्डा से मिला CJP प्रतिनिधिमंडल

कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इन्होंने अपनी तीन मांगें रखी, जो निम्न हैं:

1. सोनम वांगचुक की तुरंत रिहाई।

2. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

3. आत्महत्या करने वाले सभी NEET उम्मीदवारों के लिए 1 करोड़ रुपये का मुआवजा।

वहीं, सीजेपी ने दावा किया है कि जेपी नड्डा ने प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है, वे कि इन मांगों को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखेंगे और इसके लिए समय भी मांगी है।

20 Jul 20263:38:53 PM

संसद भवन के पास से हटाए गए प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों को संसद भवन के पास से हटाया गया है। संसद भवन के आसपास हालात सामान्य हैं। उधर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने  कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की है। 

20 Jul 20263:16:28 PM

पुलिस वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

blog images

पहले रायसीना रोड पर करीब 12.30 बजे प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्ग के तरफ कूच करने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तक बैरिकेडिंग तोड़कर युवा आगे बढ़ने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद संसद मार्ग रोड पर स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, बैंकों में घुसकर पूरे इलाके को हाइजैक कर लिया। पुलिस वैनों को हाइजैक करके उसकी छतों पर और अंदर बैठ गए। कई पुलिस की वैन की छतों पर बैठकर उन्हें पिचका दिया। 

20 Jul 20263:11:27 PM

प्रदर्शनकारियों ने जमकर किया उपद्रव

blog images

संसद मार्ग रोड को प्रदर्शनकारियों ने पूरी तरह से हाइजैक कर रखा है। करीब 20/25 पुलिसकर्मियों, सरकारी कर्मचारियों और अन्य के वाहनों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस रोड पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर उपद्रव किया। 

20 Jul 20263:05:00 PM

अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया: सौरव दास

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फउंडर अभिजीत दीपके को पुलिस ने जंतर-मंतर से हिरासत में ले लिया है।

20 Jul 20262:34:34 PM

CJP के विरोध मार्च में शामिल हुईं डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव और अन्य नेता सीजेपी के विरोध मार्च में शामिल हुए।

VIDEO | Delhi: Samajwadi Party MP Dimple Yadav and other leaders join CJP protest march. pic.twitter.com/mlCXflRm3b

— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
20 Jul 20262:32:31 PM

इंडिया गेट के लॉन पहुंचे प्रदर्शनकारी

रफी मार्ग से खदेड़े गए प्रदर्शनकारी इंडिया गेट के लॉन में पहुंच गए। उन्हें वहां से हटाने के लिए पुलिस टीम को मशक्कत करनी पड़ी। 

20 Jul 20262:20:05 PM

CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए संजय सिंह 

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह सीजेपी के संसद मार्च में शामिल हुए।

VIDEO | Delhi: Aam Aadmi Party Sanjay Singh joins CJP protest.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/7HOw4u80Xo

— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
20 Jul 20261:56:54 PM

रेलवे भवन की तरफ कूच कर रहे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारी रेल भवन की तरफ से वायु भवन की ओर भाग रहे हैं। पुलिस खदेड़ रही है। अभी तक प्रदर्शनकारी सिर्फ रेल भवन तक ही पहुंचे हैं, इस दौरान अचानक से भीड़ बढ़ गई है।

20 Jul 20261:44:12 PM

संसद मार्च के बीच बढ़ी सुरक्षा, संसद भवन के गेट बंद

संसद मार्च में शामिल आंदोलनकारियों से सुरक्षा के मद्देनजर संसद भवन के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। प्रदर्शनकारियों के संसद के करीब पहुंचने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संसद परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। सभी प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

20 Jul 20262:13:43 PM

जंतर-मंतर पर छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े

blog images

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान प्रदर्शनकारी घायल हो गए। प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर बढ़ रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कार्रवाई की। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति के बीच सुरक्षा व्यवस्था लगातार बढ़ाई जा रही है।

दिल्ली : जंतर मंतर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारी संसद भवन के करीब पहुंच गए हैं। सभी गेट पर सुरक्षा बढ़ाई गई। pic.twitter.com/njMw82Yffs

— Abhishek Tiwari (@Abhishe36312368) July 20, 2026
20 Jul 20261:15:29 PM

इंडिया गेट मार्ग बंद, वाहन आउटर रिंग रोड की ओर मोड़े

blog images

संसद मार्च के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत सफदरगंज के पास इंडिया गेट जाने वाले मार्ग को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। ट्रैफिक पुलिस वाहनों को आउटर रिंग रोड की ओर मोड़ रही है। 

20 Jul 20261:06:23 PM

प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े

संसद मार्ग पर प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

20 Jul 202612:55:43 PM

जेपी नड्डा से मिलेंगे सीजेपी प्रवक्ता

सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया है कि वो केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं, उन्होंने बातचीत के लिए बुलाया है। सीजेपी के आशुतोष रांका और सौरभ दास केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से बातचीत के लिए निकले हैं।

20 Jul 202612:33:34 PM

CJP की समर्थकों से शांत रहने की अपील

सीजेपी ने अपने समर्थकों से शांत रहने की अपील की है। पार्टी ने कहा कि भले ही आपको कुछ जगहों पर रोका गया हो, लेकिन शांति बनाए रखें। हम इसे सिर्फ शांति और प्यार से ही जीतेंगे।

20 Jul 202611:59:46 AM

डीएनडी फ्लाईवे पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम


सीजेपी के संसद मार्च को लेकर बॉर्डर पर सुरक्षा जांच के कारण नोएडा-दिल्ली रूट पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। दिल्ली जाने वाले मार्ग पर लगे वाहन जाम में फंसे हैं।

VIDEO | CJP Parliament March: Police security checks trigger long traffic jam on the Noida-Delhi route.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/avqkO9ekXF

— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
20 Jul 202612:30:05 PM

हम बातचीत कर रहे हैं : सीजेपी के प्रवक्ता

सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास को डीसीपी ऑफिस ले जाया जा रहा है। सौरव दास ने कहा, 'हम बातचीत कर रहे हैं', अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है, जबकि एक्टिविस्ट संसद की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे हैं। 

20 Jul 202611:09:45 AM

जंतर-मंतर पर लगाए गए जैमर

जंतर-मंतर पर सैकड़ों की संख्या में जैमर लगा दिए गए हैं, ताकि इंटरनेट काम नहीं करे। पहली बार पुलिस ने किसी आंदोलन को हैंडल करने में इतनी संख्या में जैमर का इस्तेमाल किया है।

20 Jul 202610:59:27 AM

दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज से किया इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने से इनकार किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दावा किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और विरोध-प्रदर्शन को पेशेवर तरीके से संभाला जा रहा है। सभी से अनुरोध है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

Some segments from media have mentioned sporadic use of violence/detentions at Jantar Mantar by Delhi Police.
It is informed that no such incident has taken place and protest is being handled professionally. All are requested not to fall pray to any rumour/ misgivings, and, to…

— Delhi Police (@DelhiPolice) July 20, 2026
20 Jul 202610:57:11 AM

फिर दिल्ली HC पहुंचीं वांगचुक की पत्नी

सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग लेकर पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जल्द सुनवाई की मांग की है। 

20 Jul 202610:53:46 AM

जंतर-मंतर से संसद मार्ग थाने तक उमड़े लोग

जंतर-मंतर से संसद मार्ग थाने तक प्रदर्शनकारी जमा हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने तीन जगह पुलिस की बैरिकेडिंग गिरा दी है और दो कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। 12 हजार से ज्यादा की भीड़ होने का अनुमान है। आप नेता संजय सिंह और मनीष सिसोदिया भी प्रदर्शनकारियों के साथ हैं।

20 Jul 202610:37:41 AM

​सुरक्षा के कड़े इंतजाम और जांच के कई घेरे

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जंतर-मंतर के दोनों प्रवेश द्वारों पर मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग की गई है। अंदर जाने वाले हर व्यक्ति के बैग की स्कैनर से जांच की जा रही है और दो दौर की शारीरिक तलाशी (फ्रिस्किंग) के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। प्रदर्शन स्थल के बाहर दंगा नियंत्रण वाहन (वज्र), एम्बुलेंस और आंसू गैस की टीमें मुस्तैद हैं। डीसीपी और एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही दिल्ली पुलिस ने पड़ोसी राज्यों की पुलिस को भी अलर्ट किया है ताकि राष्ट्रीय राजधानी की ओर आने वाले प्रदर्शनकारियों के जत्थों पर नजर रखी जा सके।

#WATCH | Delhi Police continue their security checks in view of the CJP's call for a March to Parliament today

Visuals from the Delhi-Gurugram Border. pic.twitter.com/jmU7q0ysnc

— ANI (@ANI) July 20, 2026
20 Jul 202610:36:23 AM

​वांगचुक को अस्पताल भेजने के बाद बढ़ा तनाव

शनिवार को पुलिस द्वारा अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण जबरन सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट किए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों में नाराजगी और बढ़ गई है। रविवार को देश के विभिन्न राज्यों (उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि) से बड़ी संख्या में छात्र, युवा और आम नागरिक जंतर-मंतर पहुंचे, जिससे वहां पैर रखने तक की जगह नहीं बची। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार लाउडस्पीकर से घोषणाएं कर रही है और प्रदर्शनकारियों को मुख्य सड़कों से हटने की हिदायत दे रही है।

20 Jul 202610:35:20 AM

बिना अनुमति मार्च की कोशिश पर होगी कार्रवाई

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्च के लिए प्रशासन से कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली है। नई दिल्ली जिले में पहले से ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू है, जिसके तहत किसी भी स्थान पर पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने या जुलूस निकालने पर पाबंदी है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रदर्शनकारी को जंतर-मंतर से महज एक किलोमीटर दूर स्थित संसद भवन की ओर बढ़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

20 Jul 202610:35:14 AM

हर जिले से 100 पुलिसकर्मियों को किया गया तैनात

blog images

जंतर-मंतर पर जारी सीजेपी के प्रदर्शन में अचानक उमड़ी भारी भीड़ और संसद मार्च के आह्वान को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। सोमवार को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन प्रदर्शनकारियों द्वारा संसद भवन की ओर कूच करने के एलान के बाद सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। नई दिल्ली जिला और जंतर-मंतर के आसपास करीब 1400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दिल्ली के सभी 14 जिलों से 100- 100 पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है। इनके अलावा अर्धसैनिक बलों (आरएएफ और नगालैंड आर्म्ड फोर्स) के जवानों को तैनात किया गया है।

20 Jul 202610:31:23 AM

धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़

blog images

धरना स्थल पर सुबह से ही भारी भीड़ पहुंच चुकी है। रात में भी लोग यहीं डटे रहे थे। दो दिन पहले ही बदले गए सीपी अनुराग कुमार की आज अग्नि परीक्षा है। दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच द्वंद्व बनने की स्थिति सुबह से ही लग रही थी।

20 Jul 202610:25:57 AM

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर एक्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के विरोध मार्च के लिए जमा हुए प्रदर्शनकारियों की RPF कर्मियों से झड़प हो गई। भीड़ को काबू करने के लिए RPF कर्मियों और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर बढ़ रहे थे। 

#WATCH | Delhi | Protesters gathered for CJP's protest march clash with RPF personnel at Jantar Mantar; RPF personnel & police use lathis for crowd control pic.twitter.com/gijaCjJksW

— ANI (@ANI) July 20, 2026
20 Jul 202610:18:14 AM

'अब फैसला उन्हें करना है, केंद्र से बातचीत को तैयार' : CJP

blog images

सीजेपी ने कहा कि वह शिक्षा सुधारों की अपनी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत करने को तैयार है, लेकिन दावा किया कि हालिया कोशिशों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई स्पष्टता नहीं मिली है।

20 Jul 20269:47:56 AM

हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता: सीजेपी

blog images

'चलो संसद' मार्च को लेकर सीजेपी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा, 'जोरदार बारिश और भारी सुरक्षा, लेकिन आज कॉकरोचों को कोई नहीं रोक पाएगा।' 

20 Jul 20269:35:46 AM

राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन फिर से खुले 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रस्तावित 'चलो संसद' मार्च के कारण सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए बंद किए गए राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधाएं और एंट्री-एग्जिट गेट फिर से खोल दिए हैं।

Service Update

The interchange facilities and gates are now open at Rajiv Chowk and Central Secretariat metro stations.

— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 20, 2026
20 Jul 20269:24:28 AM

वांगचुक सफदरजंग में कड़ी निगरानी में हैं : डॉक्टर

सफदरजंग अस्पताल में मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ. प्रोफेसर मनीषा ठाकुर ने बताया कि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को कड़ी निगरानी और देखरेख में रखा गया है। उनके जरूरी स्वास्थ्य पैरामीटर स्थिर हैं।

20 Jul 20269:13:09 AM

वांगचुक का अस्पताल में भी उपवास जारी, हालत स्थिर

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर है। सफदरजंग अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डा. चारु बांबा ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी उनका उपवास जारी है।

20 Jul 20269:07:38 AM

जंतर-मंतर के पास पत्थरों से भरा ट्रक खड़ा किया गया: CJP


सीजेपी ने आरोप लगाया है कि उनके प्रस्तावित 'चलो संसद' मार्च से पहले जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन वाली जगह के पास पत्थरों से भरा एक ट्रक खड़ा किया गया।

20 Jul 20269:09:57 AM

कई मेट्रो स्टेशनों पर एक्जिट बंद

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के चलते नई दिल्ली क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी की गई है। इसी कड़ी में पटेल चौक, राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर एक्जिट बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही एंट्री और इंटरचेंज भी बंद कर दी गई है। इन स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुक रही है।

20 Jul 20268:47:15 AM

सोनम वांगचुक की पत्नी करेंगी मार्च की अगुवाई 

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो की अगुवाई में सीजेपी समर्थक संसद की ओर मार्च करेंगे।

 

20 Jul 20268:44:33 AM

जनहित याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों की लगातार निगरानी करने का पुलिस पर आरोप लगाते हुए दायर की गई जनहित याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ (जेएनयूएसयू) की पूर्व अध्यक्ष आइसा घोष ने याचिका दायर कर कहा कि यह प्रदर्शनकारियों की निजता, सम्मान, अभिव्यक्ति की आजादी और शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा होने के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है।

20 Jul 20268:42:48 AM

गहमागहमी और बवाल का अंदेशा

blog images

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आज संसद मार्च है। आज संसद के मानसून सत्र का पहला दिन है इसलिए पुलिस सतर्क है। जबकि इस मार्च के जरिए सीजेपी के आंदोलन का पटाक्षेप हो सकता है। जबकि, वामपंथी समेत विपक्षी दल इसके सहारे देशभर में सरकार विरुद्ध आंदोलन खड़ा करने की कोशिश में है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us