Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर के 4 किमी दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट

Delhi Protest LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए प्रदर्शन का आह्वान किया है। हालांकि दिल्ली पुलिस से उन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है।

By Pooja Tripathi Sat, 10 Oct 2026 12:16 AM (IST)
दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।

दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।

सीजेपी के 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। अपने पुराने अनुभव से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एक ओर जहां पुलिस ने एनडीएमसी एरिया की किलेबंदी कर दी है, वहीं राजधानी की हर सीमा पर भी कड़ा पहरा है। दिल्ली आने व दिल्ली से जाने वाली कई ट्रेनें रद करने के साथ ही दिल्ली मेट्रो के 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं।

9 Oct 202611:19:49 PM

75 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद की गई हैं: उत्तर रेलवे

उत्तरी रेलवे की ओर से कहा गया कि दिल्ली आने वाली लगभग 40 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों और दिल्ली से जाने वाली लगभग 35 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद कर दी गई हैं।

9 Oct 202610:14:11 PM

CJP Andolan LIVE: एडवाइजरी के हिसाब से प्लान करें यात्रा-अतिरिक्त पुलिस आयुक्त

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ट्रैफिक पुलिस ने कहा, '10 अक्टूबर को प्रदर्शन के आह्वान के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। करीब 30 स्ट्रेच जो प्रभावित हो सकती हैं वहां हमारा स्टाफ तैनात रहेगा। पब्लिक से हमारी यही अपील है कि जब भी यात्रा प्लान करें हमारी एडवाइजरी को देख लें'।

9 Oct 20269:31:03 PM

CJP Andolan LIVE: INDIA गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

विपक्ष गठबंधन के सांसदों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद परिसर से राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च निकाला। वहां पहुंच कर उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने लिखा 'हमारे पास इस बात के पक्के सबूत हैं कि एक के बाद एक कई चुनावों में बड़े पैमाने पर 'वोटों की चोरी' हुई है।'

9 Oct 20269:17:44 PM

CJP Andolan LIVE: हम कोई भी रास्ता नहीं छोड़ेंगे-राहुल गांधी

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले देश के सभी विपक्षी दल के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने गए। वहां पर हमें हिरासत में लिया गया, हमें धकेला गया, पीटा गया, बसों में बंद करके हमें पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उस दिन हमें यह कहा गया कि आप वहां पर प्रदर्शन मत कीजिए।

उसके बाद हमने कहा 'जंतर-मंतर जो विरोध-प्रदर्शन के लिए समर्पित जगह है, हम वहां जाएंगे। लेकिन हमें वहां जाने से भी रोका गया। अब हम राष्ट्रपति के पास आए हैं और सोमवार को हमारा यही प्रतिनिधिमंडल सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए ज्ञापन लेकर जाएंगे, हम कोई भी रास्ता नहीं छोड़ेंगे।'

9 Oct 20268:59:55 PM

CJP Andolan LIVE: दिल्ली आने वाली 224 ट्रेनें निरस्त

सीजेपी द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन की वजह से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को दोपहर दो बजे के बाद नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों से चलने वाली सभी ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। इतना ही नहीं शनिवार को भी सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक इन स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

9 Oct 20268:50:55 PM

हापुड़ में 50 से अधिक नेता व कार्यकर्ता नजरबंद

दिल्ली में प्रस्तावित विपक्षी मार्च और प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी कर रहे समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय किसान यूनियन से जुड़े 50 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।

9 Oct 20268:43:21 PM

CJP Andolan LIVE: कई स्कूलों की ऑनलाइन कक्षाएं व कॉलेजों की परीक्षाएं टलीं

जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन और मेट्रो सेवाओं में बाधा की आशंका के चलते दिल्ली के कई स्कूलों और कॉलेजों ने अपने कार्यक्रमों में बदलाव किया है। कुछ स्कूलों ने कक्षाएं ऑनलाइन करने का फैसला लिया है, जबकि कालेजों ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

9 Oct 20268:44:56 PM

Delhi Protest LIVE: इन 30 जगहों पर प्रभावित हो सकता है यातायात

blog images

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर को इन प्रमुख चौराहों, फ्लाईओवर और सड़कों पर आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है:-

  1. शंकर रोड-वंदे मातरम टी-प्वाइंट गोलचक्कर (नई दिल्ली की ओर)
  2. धौला कुआं फ्लाईओवर
  3. झंडेवालान गोलचक्कर
  4. पंचकुइयां गोलचक्कर
  5. मंडी हाउस गोलचक्कर
  6. डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-प्वाइंट)
  7. राम चरण अग्रवाल चौक (ए-प्वाइंट)
  8. मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
  9. गुरु नानक चौक
  10. चेम्सफोर्ड रोड-कनॉट प्लेस आउटर सर्कल टी-प्वाइंट
  11. भरों रोड-एमजीएम (रिंग रोड) टी-प्वाइंट
  12. लोधी रोड फ्लाईओवर
  13. नीला गुंबद गोलचक्कर
  14. मदरसा टी-प्वाइंट
  15. सम्राट होटल गोलचक्कर
  16. सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
  17. भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
  18. मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
  19. रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-प्वाइंट
  20. अशोक रोड-जंतर-मंतर रोड गोलचक्कर
  21. विंडसर प्लेस गोलचक्कर
  22. टॉलस्टॉय मार्ग-जनपथ क्रॉसिंग
  23. रेल भवन गोलचक्कर
  24. जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग
  25. कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-बाराखंबा रोड टी-प्वाइंट
  26. गोल डाकखाना गोलचक्कर
  27. पटेल चौक गोलचक्कर
  28. जय सिंह रोड-अशोक रोड टी-प्वाइंट
  29. आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर
  30. कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-संसद मार्ग टी-प्वाइंट
9 Oct 20268:31:39 PM

सुनियोजित तरीके से काटा देश के लोगों का नाम- सुखदेव भगत

विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा, '...नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के लोग, जो देश के 60% लोगों का नेतृत्व कर रहे हैं और जिनकी जिम्मेदारी है हमारी बातों को सुनना वो भाग रहे हैं। ये केवल ज्ञानेश कुमार की बातें नहीं है। देश की पूरी व्यवस्था को खोखला कर दिया गया है। साथ ही साथ हम मांग करते हैं कि इस बार चुनाव आप बैलेट पेपर से करवाकर देख लीजिए। क्या समस्या है? फिर SIR को रद कीजिए। पूरे सुनियोजित तरीके से उन्होंने सत्ता में बने रहने के लिए करोड़ों भारतीयों का नाम काटा है। वे(भाजपा) बताएं कि क्या वे लोग देश के नागरिक नहीं हैं?"

9 Oct 20268:28:03 PM

हमारा आंदोलन रुकेगा नहीं- पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बोला, '10 लोग अंदर ज्ञापन लेकर जा रहे हैं। शांतिपूर्ण आंदोलन चलता रहेगा। हमारा आंदोलन रूकेगा नहीं। ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो, SIR का निलंबन हो, बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए।'

9 Oct 20268:11:49 PM

विपक्षी सांसदों का विजय चौक पर धरना

जो विपक्षी सांसद राष्ट्रपति से मिलने नहीं गए हैं वह विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

#WATCH | Delhi: INDIA bloc MPs hold a protest at Vijay Chowk against CEC Gyanesh Kumar. 10 Opposition MPs are meeting President Droupadi Murmu to raise their concerns regarding the functioning of the Election Commission of India. (Source: Congress) https://t.co/sz3J5JW8Mo

— ANI (@ANI) October 9, 2026
9 Oct 20268:00:25 PM

हमें उम्मीद है कोर्ट सही फैसले लेगा-मोहिबुल्लाह नदवी

INDI गठबंधन का राष्ट्रपति भवन मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा, 'चुनाव आयोग से मिलना मुश्किल है लेकिन कम से कम राष्ट्रपति से तो हम मिलने जा रहे हैं, उन्होंने समय दे दिया...' 10 अक्टूबर को CJP और अन्य दलों द्वारा प्रस्तावित मार्च को देखते हुए दिल्ली में किए गए सुरक्षा इंतजाम पर उन्होंने कहा, "कोर्ट ने फटकार लगाई है। हमें उम्मीद है कि कोर्ट सही फैसले लेगा।'

9 Oct 20267:58:56 PM

क्या बोलीं रेणुका चौधरी?

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और INDIA ब्लॉक के TMC सांसद संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर रहे हैं। मार्च करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी होनी चाहिए। इस दौरान कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, '...हम जंतर-मंतर नहीं जा सकते, हमारे बच्चे उन तक नहीं पहुंच सकते, वे मेट्रो बंद कर देंगे, वे किसी का सुना हुआ नहीं करेंगे, वे पार्टी मीटिंग नहीं बुलाएंगे, संसद के सदस्य राष्ट्रपति तक नहीं जा सकते, क्या ये लोकतंत्र है?...'


9 Oct 20268:15:33 PM

शुरू हुआ विपक्षी नेताओं का मार्च

blog images

INDI गठबंधन के सांसद राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च शुरू कर चुके हैं। विपक्षी सांसद भारत निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।

#WATCH | Delhi: INDIA bloc MPs begin their march from Parliament to Rashtrapati Bhavan. Opposition MPs are on their way to meet President Droupadi Murmu to raise their concerns regarding the functioning of the Election Commission of India. https://t.co/QdGa0lKJb5

— ANI (@ANI) October 9, 2026
9 Oct 20267:41:13 PM

राहुल गांधी और INDI अलायंस के झूठ, भ्रम व दुष्प्रचार फैला रहे: अमित शाह

राहुल गांधी और INDI अलायंस के झूठ, भ्रम व दुष्प्रचार के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक के बाद एक चुनाव जीत रही है। पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी के उपचुनावों और हाल ही में हुए राजस्थान व त्रिपुरा के निकाय चुनावों में NDA को मिली जीत बताती है कि जनता ने INDI अलायंस को पूरी तरह नकार दिया है। जनाधार खो चुके ये दल हर हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं, पर जनता इनका यह चरित्र पहचान चुकी है। इसीलिए एक बार फिर प्रचंड जनादेश देकर भाजपा पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। इस जीत के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, असम के मुख्यमंत्री, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. डॉ. माणिक साहा व पुडुचेरी के मुख्यमंत्री श्री एन. रंगासामी सहित सभी प्रदेश अध्यक्षों और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

9 Oct 20267:32:52 PM

टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर हापुड़ से खबर है कि टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात है।

9 Oct 20267:30:38 PM

गाजियाबाद में हो रही सघन चेकिंग

सीजेपी के 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकत्र होने की अपील के बाद पुलिस अलर्ट पर है। सीजेपी के ‘दिल्ली चलो’ आह्वान के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस ने दिन भर यूपी बार्डर, अप्सरा बार्डर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के लिए इंदिरापुरम, कौशांबी, खोड़ा, साहिबाबाद और शालीमार गार्डन का पुलिस बल तैनात रहा। चेकिंग के चलते बार्डर इलाकों में सुबह और शाम जाम की स्थिति बनी रही।

9 Oct 20267:16:30 PM

CJP Protest LIVE: कर्तव्य पथ से चार किमी की दूरी में इंटरनेट सेवाएं बंद 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को होने वाले सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली जिले में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। जनपथ-कर्तव्य पथ से चार किलोमीटर की दूरी में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के लिए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल (मुख्यालय) ने आदेश जारी कर दिए हैं।
यह आदेश शुक्रवार रात 10:00 बजे से लागू होकर शनिवार की रात 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

9 Oct 20266:03:58 PM

CJP Protest LIVE: CP की सभी दुकानें कल रहेंगी बंद

दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शन की वजह से कल यानी 10 अक्तूबर को कनॉट प्लेस (CP) के आस-पास की सभी दुकानों को बंद रखने की सलाह दी गई है। साथ ही एहतियाती तौर पर ऑफिसों को भी बंद रखने की सलाह दी गई है।

9 Oct 20265:58:56 PM

CJP Protest LIVE: कल वर्चुअल मोड में काम करेंगी पटियाला हाउस और राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शन की वजह से कल पटियाला हाउस कोर्ट और राउज़ एवेन्यू कोर्ट पूरी तरह से वर्चुअल मोड में चलेंगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा है कि जिले की सभी अदालतें शनिवार को खुली रहेंगी और वर्चुअल मोड पर काम करेंगी।

9 Oct 20265:07:15 PM

CJP Protest LIVE: नमो भारत के दो स्टेशन भी कल रहेंगे बंद

एनसीआरटीसी ने एक्स के जरिए यात्रियों को सूचना दी है कि दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन आज यानी 09 अक्टूबर 2026 को रात 9:00 बजे से 10 अक्टूबर 2026 को रात 10:00 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान आनंद विहार (दिल्ली) से मोदीपुरम (उत्तर प्रदेश) के बीच नमो भारत ट्रेन सेवाएं तय समय पर सुचारू रूप से परिचालित होती रहेंगी। यात्रियों से निवेदन है कि वे इसी आधार पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। असुविधा के लिए खेद है।

9 Oct 20264:46:57 PM

CJP Andolan LIVE: गाजियाबाद से दिल्ली भेजी जा रही 150 महिला पुलिसकर्मी

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए गाजियाबाद से 150 महिला पुलिसकर्मियों को भेजा जा रहा है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय के साथ इन्हें रवाना किया गया है। इनमें विभिन्न थानों की महिला पुलिसकर्मी हैं।

9 Oct 20264:42:43 PM

तस्वीरों में देखें कैसी है सिक्योरिटी

blog images

सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली में लॉकडाउन जैसे हालात हैं। इसी के चलते कनॉट प्लेस से दिल्ली के बॉर्डर तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। नीचे तस्वीरों में देखें इंतजाम...

cjp protest

cjp protest (1)

9 Oct 20264:54:29 PM

ऑल इंडिया इमाम संगठन ने की ये अपील

blog images
ऑल इंडिया इमाम संगठन के मुख्य इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी ने मुस्लिमों के नाम संदेश जारी किया है। इस संदेश में उन्होंने कहा, 'सभी मुसलमानों से यह अपील है कि वे किसी भी ऐसे विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शन या जमावड़े में शामिल न हों जिससे तनाव, अशांति पैदा हो या हमारे प्यारे देश की शांति और सौहार्द बिगड़े।'
9 Oct 20263:15:24 PM

CJP Live Updates: कश्मीरी गेट का 200 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित

बुधवार को आम आदमी पार्टी, कांग्रेस तथा वाम दलों के कश्मीरी गेट स्थित दिल्ली चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर अलग-अलग विरोध प्रदर्शनों से दिनभर लोथियन रोड, सुभाष मार्ग, एसपी मुखर्जी मार्ग समेत अन्य मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। चैंबर आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआइ) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि उससे थोक बाजारों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्थिति यह कि अकेले कश्मीरी गेट आटो पार्ट्स मार्केट का करीब 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।

9 Oct 20263:06:52 PM

बाजारों का कारोबार भी प्रभावित

सप्ताहभर से जारी हंगामे के चलते कनॉट प्लेस, जनपथ, मोहन सिंह प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग, पालिका बाजार और सुपर बाजार जैसे प्रमुख बाजारों में कारोबार घटकर महज 50 प्रतिशत रह गया है। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) के अध्यक्ष अतुल भार्गव चिंता जताते हुए कहते हैं कि जंतर-मंतर के नजदीक होने का बड़ा खामियाजा कनाट प्लेस के दुकानदारों को उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शनों के चलते रास्ते बाधित होने के साथ मेट्रो सेवाओं पर पाबंदियां लग जाती हैं। ऐसे में लोग खरीदारी करने व घूमने के लिए यहां आने से कतराते हैं। व्यापारियों का कहना है रि वह किसी के विरोध प्रदर्शन के अधिकार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इस तरह के आयोजनों से उनकी आजीविका का अधिकार दांव पर लग रहा है।

9 Oct 20263:05:13 PM

10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर इन इलाकों के लोग परेशान

10 अक्टूबर को सीजेपी के जंतर-मंतर मार्च की घोषणा ने कनाट प्लेस, जनपथ रोड, पालिका बाजार समेत अन्य बाजारों के दुकानदारों के साथ रहने वाले लोगों को भारी चिंता में डाल दिया है। पिछली बार जब सीजेपी का धरना प्रदर्शन 36 दिनों तक चला था, तब कनॉट प्लेस और जनपथ स्थित दुकानों और रेस्त्रां का कारोबार महज 10 प्रतिशत पर आ गया था।

 

ऐसे में उन्होंने गृहमंत्री को पत्र लिखकर उनकी आजीविका के अधिकार को सुरक्षित रखने की मांग की है। व्यापारी संगठनों के साथ आरडब्ल्यूए ने उनसे गुहार लगाई है कि जंतर-मंतर या मध्य दिल्ली के बजाय ऐसे धरने-प्रदर्शन बुराड़ी या रामलीला मैदान जैसे बाहरी और खुले स्थलों पर आयोजित किए जाएं, ताकि आम जनता और व्यापार प्रभावित न हो।

9 Oct 20262:58:15 PM

22 लोकल ट्रेनें भी रद

28 एक्सप्रेस ट्रेन समेत 22 लोकल ट्रेनें भी रद कर दी गई हैं।

9 Oct 20262:52:35 PM

CJP Andolan LIVE: देखें 28 निरस्त ट्रेनों की लिस्ट

निरस्त की गई ट्रेनों की सूची

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम
20801 इस्लामपुर- नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस
12309 राजेंद्र नगर टर्मिनल - नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस
12393 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
22361 राजेंद्र नगर टर्मिनल- नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
12033 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
12417 प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस
12275 प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस
12451 कानपुर सेंट्रल- नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस
12447 मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
14211 आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी
12559 बनारस-नई दिल्ली शिव गंगा एक्सप्रेस
12581 बनारस -नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
15303 कासगंज -नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
82501 लखनऊ-नई दिल्ली आईआरसीटीसी तेजस एक्सप्रेस
22181 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस
12189 जबलपुर- हजरत निजामुद्दीन महाकौशल
12121 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
22181 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस
12189 जबलपुर- हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस
12121 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
15308 सिरसा- तिलक ब्रिज हरियाणा एक्सप्रेस
12964 उदयपुर सिटी- हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस
12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस
14727 श्री गंगानगर-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस
14738 तिलक ब्रिज- भिवानी एक्सप्रेस
14737 भिवानी- तिलक ब्रिज एक्सप्रेस
14728 तिलक ब्रिज- श्री गंगानगर एक्सप्रेस
12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस
9 Oct 20262:35:02 PM

CJP Andolan LIVE: कुल 28 ट्रेनें कैंसिल

कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार को होने वाले प्रदर्शन के कारण रेल यात्री परेशान हैं। दोपहर दो बजे से ही नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। समय पर सूचना नहीं मिलने के कारण यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। वहीं, अलग-अलग स्टेशनों से चलकर शनिवार को इन दोनों स्टेशनों पर सुबह चार बजे से लेकर दोपहर तक पहुंचने वाली ट्रेनों को भी निरस्त कर दिया गया है। शनिवार को दिल्ली पहुंचने और यहां से चलने वाली अभी तक कुल 28 ट्रेनें निरस्त हो चुकी हैं। इनकी संख्या और बढ़ सकती है।

9 Oct 20262:25:11 PM

अचानक पुलिस देख परिवारों में असमंजस

नोएडा में नेताओं के घर अचानक पुलिस के पहुंचने से नेताओं और उनके परिजनों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि पुलिस ने सख्ती को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की। उधर, समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने सपा नेता तनवीर हुसैन, देवपाल, मुन्ना आलम, मनोज प्रजापति, गणेश कुमार, संजीव को हाउस अरेस्ट करने पर नाराजगी जताई।

9 Oct 20262:23:54 PM

नोएडा में कांग्रेस-सपा नेता नजरबंद, घर पहुंची पुलिस

दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के 10 अक्टूबर को होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन और मार्च को देखते हुए नोएडा पुलिस को भी पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली-नोएडा सीमा पर नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को नोएडा पुलिस ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि नेता और कार्यकर्ता अपने रोजमर्रा के काम के लिए निकलने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस ने उनके घर पहुंचकर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। 

9 Oct 20262:22:00 PM

आज रात 8 बजे राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्ष

विपक्ष के नेता आज रात 8 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे और एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर उनकी जो मांग है वो उनके सामने रखेंगे।

9 Oct 20262:19:03 PM

Delhi Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने लिखा खुला खत

blog images

दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले नागरिकों को खुला खत लिखा है। 

'प्रिय नागरिक,

आपकी आवाज़ आपका हक है, और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज।

यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार है, अपने लोग हैं।

फ़र्क सिर्फ यूनिफॉर्म का है, इंसानियत का नहीं।

सदा आपके साथ, दिल्ली पुलिस'

9 Oct 20261:49:36 PM

CJP Protest LIVE : सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तीन वकील

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के साथ अभिषेक मनु सिंघवी और प्रशांत भूषण ट्रेनों के कैंसिल होने और 57 मेट्रो स्टेशन बंद होने तथा दिल्ली में इंटरनेट सेवा सस्पेंड के मामले को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश के पास पहुंचे हैं।

9 Oct 20261:37:37 PM

7 अक्टूबर को मिला था CJP लेटर

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर को सीजेपी नेता सौरभ दास की तरफ से एक लेटर मिला था, जिसमें लिखा था कि वो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करेंगे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह लेटर करीब 10 दिन पहले देना चाहिए था और पहले भी प्रोटेस्ट के दौरान नियमों का पालन नहीं किया गया था। उन्होंने लिखकर भी दिया था कि नियमों का पालन नहीं किया गया था। लिहाजा उन्हें इसकी परमिशन नहीं दी गई।

9 Oct 20261:36:10 PM

नई दिल्ली में धारा 163 लागू

नई दिल्ली में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है। इसके तहत पांच से अधिक लोगों का किसी जगह इकट्ठा होना, कोई जुलूस निकालना या प्रदर्शन करना आदि मना होता है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us