CM रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को दिए 1-1 लाख के चेक, करवाचौथ की किट का भी तोहफा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को उनके पहले करवाचौथ पर एक-एक लाख रुपये के चेक और किट प्रदान की।
-1793173713656_m.webp)
51 नवविवाहिताओं को CM रेखा गुप्ता ने दिया आर्थिक संबल।
HighLights
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सहायता दी।
पहले करवाचौथ पर एक-एक लाख रुपये के चेक और किट मिलीं।
लाडली फाउंडेशन के सामूहिक विवाह की बेटियों को मिला संबल।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में 51 नवविवाहित बेटियों को उनके प्रथम करवाचौथ के अवसर पर एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक और करवाचौथ किट प्रदान की।
लाडली फाउंडेशन द्वारा मार्च माह में इन सभी बेटियों का सामूहिक विवाह कराया गया था। उनके पहले करवाचौथ के अवसर पर आर्थिक सहायता और उपहार प्रदान करने की यह पहल बेटियों के जीवन में खुशियां बांटने के साथ उन्हें आर्थिक संबल देने का सराहनीय प्रयास है।
मुख्यमंत्री ने सभी बेटियों को उनके प्रथम करवाचौथ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने बेटियों से आत्मीय संवाद किया, उनके परिवारों और वैवाहिक जीवन के बारे में जानकारी ली तथा उनके अनुभव सुने।
मुख्यमंत्री ने दिया साथ खड़े रहने का आश्वासन
मुख्यमंत्री ने बेटियों को भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने आत्मीयता से कहा कि किसी भी परेशानी या कठिन परिस्थिति में बेटियां घबराएं नहीं, बल्कि निःसंकोच अपनी बात साझा करें।
उन्होंने उन्हें अपनी बड़ी बहन का भरोसा देते हुए कहा कि वे अकेली नहीं हैं और उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा। मुख्यमंत्री ने बेटियों को पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने, अपनी पहचान बनाने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि बेटियों का सुख, सम्मान और आत्मनिर्भरता सर्वोपरि है तथा उन्हें हर परिस्थिति में सम्मान, सुरक्षा और सहयोग का एहसास होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- 1 लाख स्मार्ट लाइट और 50 हजार CCTV कैमरे, दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा एलान
यह भी पढ़ें- 'लापरवाही मिली तो छोडूंगी नहीं', छठ महापर्व से पहले घाटों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सख्त चेतावनी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।