CJP Protest Delhi Highlights: कॉकरोच जनता पार्टी के सभी नेता जंतर-मंतर से रवाना, पुलिस ने सीटी बजाकर खाली कराया धरनास्थल
कॉकरेच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंचे और समर्थकों को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए बुलाया था जो काफी शांतिपूर्ण ...और पढ़ें

मंच से सोनम वांगचुक बोलते हुए। चंद्रप्रकाश मिश्रा, जागरण
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने घोषणा की है कि दिल्ली पुलिस ने शनिवा सुबह उनके प्रस्तावित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए अनुमति दे दी। सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर करते हुए पार्टी ने कहा था कि अब समर्थक सीधे धरना स्थल पर जा सकते हैं। उन्हें अब संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं है, जैसा कि पहले दिल्ली पहुंचने के बाद उनकी पहली मंजिल तय की गई थी।
घोषणा के साथ दिए गए राजनीतिक संदेश में CJP ने लिखा, 'दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर protest की अनुमति दे दी है। अब हम सीधे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं, और पहले की योजना के अनुसार संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं है।' पार्टी ने यह भी लिखा है, 'Cockroaches aa rahe hain, Dharmendra Pradhan jaa rahe hain।' इसके बाद प्रदर्शन में शामिल होने कई राज्यों से लोग जंतर-मंतर आए और पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। शाम 4 बजे से पहले खत्म भी हो गया