Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ठिठुरती दिल्ली और लुढ़कता तापमान… 2 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, भयंकर कोहरे ने रोकी रफ्तार; AQI भी बेहद खराब

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 07:44 AM (IST)

    देशभर में सर्दी का सितम जारी है, दिल्ली-एनसीआर में बर्फीली हवाओं से तापमान गिरा है। भारतीय मौसम विभाग ने 12 जनवरी के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें

    दिल्ली में ठंड के बीच स्कूटी से जाते लोग। जागरण

    दिल्ली में ठंड के बीच स्कूटी से जाते लोग। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश भर में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली समेत आसपास के शहरों का हाल यह है कि बर्फीली हवाओं से तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, ठंड ने लोगों को रुला दिया है। उधर, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार (12 जनवरी) के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। अब दिल्ली-एनसीआर में बर्फीली ठंड पड़ने से तापमान 2 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कोहरे से भी राहत नहीं मिल रही है। आज भी कोहरा ठीक-ठीक है, जिस वजह से दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी कम रही और हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। ऐसे में वाहन चालकों को लाइट और इंडिकेटर लाइट जलाकर ही चलना पड़ रहा है। कोहरे का असर उड़ानों पर और ट्रेनों के संचालन पर भी देखा गया। कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही है।

    प्रदूषण से भी नहीं मिल रही राहत

    दिल्ली और आसपास के शहरों के लोगों को इस समय डबल मार झेलनी पड़ रही है, जहां ठंड ने रुला रखा है तो वहीं प्रदूषण भी लोगों की मुश्किल बढ़ा रहा है। आज सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 325 के पार रहा, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। जहरीली हवा होने की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खरासजैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी, CPCB) के अनुसार, आज सोमवार सुबह सात बजे आनंद विहार, दिल्ली का एक्यूआई 329 रिकॉर्ड किया गया, जबकि आईजीआई एअरपोर्ट का AQI 221 दर्ज किया गया है।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में हवा की गति बढ़ने पर ही घट रहा प्रदूषण, जिम्मेदार नहीं दिला पा रहे राहत

    वहीं, दिल्ली से सटे गाजियाबाद की बात करें तो यहां आज सुबह एक्यूआई 210 दर्ज किया गया, जो कि खराब श्रेणी में आता है। उधर, नोएडा में 286 और गुरुग्राम 300 पार एक्यूआई दर्ज किया गया।  

                            आज कहां कितना AQI

    स्थान AQI श्रेणी
    आनंद विहार 329 बहुत खराब
    बवाना 310 बहुत खराब
    द्वारका 324 बहुत खराब
    IGI एअरपोर्ट 221 खराब
    ITO दिल्ली 296 खराब
    जहांगीरपुरी 327 बहुत खराब
    मुंडका 339 बहुत खराब
    नरेला 270 खराब
    रोहिणी 308 बहुत खराब
    सोनिया विहार 304 बहुत खराब
    वजीरपुर 312 बहुत खराब
    गाजियाबाद 210 खराब
    नोएडा 286 खराब
    गुरुग्राम 322 बहुत खराब
    खास प्वाइंट्स-
    • अधिकांश जगहों पर AQI बहुत खराब (300+) स्तर पर है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है।
    • मुंडका सबसे खराब (339) और गाजियाबाद सबसे कम (210) दिख रहा है इस लिस्ट में।
    • बाहर निकलते समय मास्क (N95) जरूर पहनें और अनावश्यक बाहर जाने से बचें।

    दिल्ली में और बढ़ेगी ठंड

    राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इस शीतलहर के व्यापक असर की पुष्टि की है। जिस वजह से दिल्ली में आज ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।  

    खबरें और भी

    मौसम केंद्र न्यूनतम तापमान (°C)
    सफदरजंग 3.2
    रिज 4.2
    पालम 3.3
    आयानगर 3.2
    लोदी रोड 3.0
    दिल्ली में भीषण ठंड जारी - न्यूनतम तापमान 3-4°C के आसपास