Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल, आप नेताओं और पत्रकार के खिलाफ शिकायत, वकील ने लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 01:41 PM (IST)

    दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पास अरविंद केजरीवाल, आप नेताओं और पत्रकार रवीश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। आरोप है कि इन्होंने जस्टिस स् ...और पढ़ें

    केजरीवाल और रवीश कुमार के खिलाफ हाईकोर्ट में शिकायत। फाइल फोटो

    केजरीवाल और रवीश कुमार के खिलाफ हाईकोर्ट में शिकायत। फाइल फोटो

    HighLights

    1. केजरीवाल, आप नेताओं, रवीश कुमार पर शिकायत दर्ज।

    2. कोर्ट सुनवाई का वीडियो अनधिकृत रिकॉर्डिंग का आरोप।

    3. वकील वैभव सिंह ने नियमों के उल्लंघन की शिकायत की।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पास बुधवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, अन्य आप नेता और पत्रकार रवीश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

    इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में हुई सुनवाई के वीडियो को अनधिकृत रूप से रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर वायरल किया।

    किसने दर्ज कराई शिकायत?

    यह शिकायत वकील वैभव सिंह ने दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में वैभव सिंह ने कहा है कि 13 अप्रैल 2026 को जब अरविंद केजरीवाल व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश हुए और जस्टिस शर्मा से मामले से हटने की अपील कर रहे थे, तब उनकी पार्टी के नेताओं ने कोर्ट की कार्यवाही को बिना अनुमति के रिकॉर्ड किया।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कोर्ट की कार्यवाही को रिकॉर्ड करना दिल्ली हाई कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियमों का उल्लंघन है। शिकायतकर्ता वकील की मांग है क इस मामले की विस्तृत जांच हो और आप नेताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई हो।