Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के कनॉट प्लेस रेस्तरां से चोरी करने वाला नाबालिग 12 घंटे में गिरफ्तार, 57 हजार रुपये बरामद

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 09:09 AM (GMT+05:30)

    नई दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां से चोरी करने वाले नाबालिग को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। कैफे टोमिनो से 58,473 रुपये की नकदी चोर ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

    HighLights

    1. कनॉट प्लेस के रेस्तरां से नाबालिग ने की थी चोरी।

    2. दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा।

    3. चोरी की गई 57,000 रुपये की नकदी बरामद।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कनॉट प्लेस के रेस्तरां से चोरी करने वाले नाबालिग की नई दिल्ली जिला पुलिस ने घटना के 12 घंटे के अंदर पकड़ लिया है। उसके घर से चुराई गई 57 हजार नकदी बरामद कर ली गई हैं।

    डीसीपी सचिन शर्मा का कहना है कि मंदिर मार्ग थाने की टीम ने घटना की रिपोर्ट मिलने के 12 घंटे के भीतर ही रात में हुई चोरी के एक मामले को सुलझा लिया है और आरोपित द्वारा चुराई गई नकदी बरामद कर ली है।

    तीन अप्रैल को, कनॉट प्लेस स्थित कैफे टोमिनो रेस्टोरेंट के विशाल शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके प्रतिष्ठान के कैश काउंटर से 58,473 नकदी की चोरी हो गई है। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    जांच के दौरान, 90 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज प्राप्त की गई और उनका विश्लेषण किया गया। टीम ने संदिग्ध की गतिविधियों को ट्रैक करते हुए उसे सदर बाजार के स्वदेशी मार्केट इलाके से दबोच लिया।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के कोचिंग संचालक से 21 लाख की रंगदारी मांगने वाला ‘प्रोफेसर’ गिरफ्तार, पुलिस ने नासिक से दबोचा

    यह भी पढ़ें- पलक झपकते ही वाहन चुराने वाला शातिर गिरफ्तार, दिल्ली और गाजियाबाद से 10 दोपहिया गाड़ियां बरामद

    खबरें और भी