दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर, एक्यूआई 600 के पार; विभिन्न इलाकों का हाल बेहद गंभीर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, कुल एक्यूआई 629 दर्ज किया गया है जो ...और पढ़ें

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए मंगलवार को राजा जी मार्ग पर पानी का छिड़काव करता स्माॅग गन। चंद्र प्रकाश मिश्र
HighLights
दिल्ली का कुल एक्यूआई 629, 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज।
आनंद विहार, विवेक विहार जैसे इलाकों में एक्यूआई 700 पार।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सुबह की सैर से बचने की सलाह दी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। शहर का कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 629 दर्ज किया गया है, जो कि 'गंभीर' श्रेणी में आता है। दिल्ली के कई प्रमुख स्टेशनों पर प्रदूषण का स्तर अत्यधिक खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। वहीं, बुधवार को तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली के प्रमुख इलाकों में कैसा है एक्यूआई का हाल?
प्रदूषण मापने वाले विभिन्न स्टेशनों के अनुसार राजधानी के प्रमुख क्षेत्रों में एक्यूआई इस प्रकार दर्ज किया गया...
स्वास्थ्य पर गंभीर असर
दिल्ली के लगभग सभी क्षेत्रों में एक्यूआई 500 से 700 के आंकड़े को पार कर चुका है, जिससे हवा में सांस लेना भी दूभर हो गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे सुबह की सैर से बचें, घरों से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और अत्यधिक आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।
दिन चढ़ने के साथ तेज होगी धूप
वहीं, राजधानी दिल्ली में आज (4 नवंबर 2026) को मौसम पूरी तरह साफ और धूप वाला बना हुआ है। सुबह के समय हल्की ठंडक के बीच तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होगी।
कैसा रहेगा आज का मौसम?
अधिकतम तापमान: 30 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 17 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता : 73 प्रतिशत
हवा की गति: पश्चिम दिशा से 4 मील प्रति घंटा
मौसम की स्थिति: साफ/धूप वाला
यह भी पढ़ें- प्रदूषण से बेहाल दिल्ली-NCR, गाजियाबाद सबसे प्रदूषित; कई इलाकों में AQI 400 से 600 पार