विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर दिल्ली में रेड अलर्ट, धनतेरस से 6 दिन तक NCR में सांस लेना मुश्किल; लगेगा GRAP-3?

Published: Wed, 04 Nov 2026 08:20 PM (IST)

दिल्ली में दीवाली से पहले वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है, जिसके धनतेरस से 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने का अनुमान ...और पढ़ें

दीवाली पर ग्रैप 3 लगने के आसार, अगले 6 दिन खराब रहेगी हवा। फोटो: एआई जनरेटेड

दीवाली पर ग्रैप 3 लगने के आसार, अगले 6 दिन खराब रहेगी हवा। फोटो: एआई जनरेटेड

HighLights

  1. दिल्ली की हवा दिवाली से पहले 'गंभीर' श्रेणी में।

  2. धनतेरस से AQI 'गंभीर' होने का अनुमान।

  3. प्रदूषण बढ़ने पर ग्रेप का तीसरा चरण लागू होगा।

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। दिल्ली में इस बार दीवाली जहरीली हवा के बीच मनने के आसार हैं। त्योहार से पहले ही राजधानी की वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है और छह नवंबर यानी धनतेरस से AQI के 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने का पूर्वामान है।

मौसम विभाग और IITM द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक इसके बाद भी अगले छह दिनों तक भी प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण जल्द लागू किया जा सकता है।

दिल्ली में फिलहाल GRAP का दूसरा चरण लागू है, लेकिन प्रदूषण के बढ़ते स्तर से इसके सभी उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं। सड़कों की मशीनों से सफाई, पानी का छिड़काव, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर निगरानी जैसे उपायों के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है।

यहां तक बीएस-6 से नीचे एनसीआर में पंजीकृत सभी वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर भी प्रतिबंध बेमानी साबित हो रहा है।

शुक्रवार से 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने की आशंका

मौसम विभाग और IITM पुणे के अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार बुधवार की तरह बृहस्पतिवार को भी दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में रहने की संभावना है।

शुक्रवार और शनिवार को AQI 'गंभीर'श्रेणी में पहुंच सकता है। इसके बाद भी सप्ताह भी हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बने रहने का अनुमान है।

राजधानी में उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवा की गति सुबह 12 किमी प्रति घंटे तक रहने और दोपहर में 20 से 22 किमी प्रति घंटे तक बढ़ने की संभावना है। शाम और रात में हवा की गति कम हो जाएगी। सुबह कुछ इलाकों में हल्का कोहरा या धुंध भी छा सकती है।

मौसम भी नहीं दे रहा राहत

अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

हालांकि, हवा की गति में उतार-चढ़ाव और प्रदूषकों के फैलाव की परिस्थितियां प्रदूषण को गंभीर स्तर पर पहुंचने से रोकने के लिए पर्याप्त नहीं दिख रही हैं।

वायु प्रदूषण के लगातार बढ़ते स्तर के बीच GRAP के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू होने पर निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर व्यापक रोक समेत अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 9 महीने में 3320 मौतें, देश में क्लाइमेट चेंज की खौफनाक तस्वीर; CSE की रिपोर्ट में डराने वाला खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।