दिल्ली की हवा अब भी 'बहुत खराब', फिलहाल सुधार के आसार नहीं; कई इलाकों का AQI 400 के पार
दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है, जिसका मुख्य कारण हवा की धीमी गति है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शनिवार को ...और पढ़ें
-1768067490674_m.webp)
दिल्लीवासियों को प्रदूषित हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही।
HighLights
दिल्ली का एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में 346 दर्ज।
धीमी हवा की रफ्तार प्रदूषण का मुख्य कारण।
अगले दो दिन भी 'बहुत खराब' श्रेणी में रहने की संभावना।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को प्रदूषित हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही। हवा की रफ्तार कम होने से शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में यानी 300 से ऊपर दर्ज किया गया। दो इलाकों का एक्यूआई 400 से ऊपर यानी 'गंभीर' श्रेणी में रहा।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 346 रहा। इस स्तर की हवा को ''बहुत खराब'' श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह 345 रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमे एक अंक का इजाफा हुआ है। हालांकि शनिवार सुबह एक्यूआई 366 तक पहुंच गया था। लेकिन दिन में धूप निकलने से प्रदूषक कणों का विसर्जन थोड़ा बढ़ा तो इसमें सुधार हुआ।
हवा में पौने तीन गुणा ज्यादा प्रदूषक मौजूद
शनिवार शाम पांच बजे दिल्ली की हवा में पीएम 10 का औसत स्तर 275 और पीएम 2.5 का औसत स्तर 155 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। यानी दिल्ली एनसीआर की हवा में मानकों से लगभग पौने तीन गुना ज्यादा प्रदूषक कण मौजूद हैं।
दिल्ली की हवा में मौजूद प्रदूषण में अभी पूरी तरह से सुधार होने की संभावना नहीं है। दरअसल अभी दिल्ली में हवा की रफ्तार आमतौर पर दस किमी से कम ही रह रही है। इसके चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन भी धीमा हो रहा है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का स्तर बहुत खराब श्रेणी में ही रहने की संभावना है।