Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ा, कमजोर हवा से 'खराब' हुई राजधानी की आबोहवा

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 06:00 AM (IST)

    दिल्ली में हवा की गति कमजोर होने से वायु गुणवत्ता फिर 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सोमवार को औसत एक्यूआइ ...और पढ़ें

    दिल्ली में हवा की रफ्तार थमने से बढ़ा प्रदूषण।

    दिल्ली में हवा की रफ्तार थमने से बढ़ा प्रदूषण।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। हवा की गति कमजोर होने से सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर से ''खराब'' श्रेणी में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली की हवा में प्रदूषक कणों का स्तर मानकों से दोगुना ज्यादा हो गया है।

    सीपीसीबी के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 249 रहा। इस स्तर की हवा को ''खराब'' श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले रविवार को यह 189 के रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर ही सूचकांक में 60 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। चिंता की बात यह है कि सोमवार शाम चार बजे छह इलाकों का एक्यूआई 300 से ऊपर यानी ''बहुत खराब'' श्रेणी में दर्ज किया गया।

    दिल्ली एवं एनसीआर की हवा में पीएम 10 का औसत स्तर 214 और पीएम 2.5 का औसत स्तर 109 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। यानी हवा में मानकों से दोगुना प्रदूषक कण मौजूद है। अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक के लगभग इसी स्तर पर रहने की संभावना है।

    यहां की हवा रही सबसे खराब

    दिल्ली में सबसे खराब हवा वाले इलाके (उच्च AQI/प्रदूषण स्तर)
    इलाका / स्टेशन AQI या प्रदूषण स्तर स्थिति
    शादीपुर (Shadipur) 318 खराब 
    आनंद विहार (Anand Vihar) 315 खराब 
    रोहिणी (Rohini) 306 खराब
    मुंडका (Mundka) 303 खराब
    वजीरपुर (Wazirpur) 302 खराब
    जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) 302 खराब