दिल्ली-NCR में घना कोहरा बना आफत, 148 फ्लाइट्स कैंसिल; कई ट्रेनें भी लेट
साल 2025 के आखिरी दिन भी दिल्ली और एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे रेल और फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। वहीं, जीरो विजिबिलिटी के कारण हाईवे पर भी वा ...और पढ़ें

घने कोहरे के बीच दिल्ली एयरपोर्ट का नजारा। एएनआई

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में साल के आखिरी दिन यानी बुधवार को भी घने कोहरे के साथ लोगों की सुबह हुई। घना कोहरा होने की वजह से सड़कों और कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो रही, जिसके कारण सभी तरह का यातायात प्रभावित हुआ है।
घने कोहरे के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI Airport) पर आज कुल 148 उड़ानें रद कर दी गईं, जबकि 150 से अधिक उड़ानें विलंबित हुई हैं। फ्लाइट्स के कैंसिल होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राजधानी में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ लोगों को प्रदूषण की भी मार झेलनी पड़ रही है। आज भी दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। आज सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 384 रिकॉर्ड किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

दिल्ली में छाया घना कोहरा। पीटीआई
बता दें कि एनसीआर में घना कोहरा होने की वजह से जहां रेल संचालन पर असर पड़ा तो वहीं उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। इतना ही नहीं कोहरा अधिक होने की वजह से हाईवे पर वाहन भी रेंगते नजर आए।
खबरें और भी
उधर, घना कोहरा होने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। आज 148 फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं, जबकि 150 से अधिक उड़ानों में देरी हुई हैं। वहीं, रेलवे स्टेशनों पर यात्री अपनी तय ट्रेनों के आने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण कई ट्रेनें लेट हो रही हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है। घने कोहरे की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन अभी CAT III प्रोटोकॉल के तहत किए जा रहे हैं, जिससे फ्लाइट में देरी या कैंसलेशन हो सकती है।
- हमारी ग्राउंड टीमें ऑन-साइट हैं और पैसेंजर की मदद कर रही हैं, ताकि यात्रा का अनुभव आसान हो सके।
- फ्लाइट के नए अपडेट के लिए, कृपया अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी परेशानी के लिए हमें खेद है।
यह भी पढ़ें- साल के आखिरी दिन भी जहरीली हवा का कहर, दिल्ली का AQI 384; IMD ने घने कोहरे को लेकर जारी किया यलो अलर्ट