विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण से थोड़ी राहत, AQI घटकर आया 200 से नीचे; अगले 7 दिन कैसा रहेगा हाल?

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:08 AM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में बदलाव देखा जा रहा है, इंडिया गेट के पास AQI 155 (मध्यम) है। ...और पढ़ें

दिल्ली में एक्यूआई 200 से नीचे (एआई जेनरेटेड इमेज )

दिल्ली में एक्यूआई 200 से नीचे (एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. इंडिया गेट के पास वायु गुणवत्ता सूचकांक 155 (मध्यम)

  2. प्रदूषण नियंत्रण हेतु ग्रेप लागू, पर नियमों की अनदेखी जारी

  3. दिल्ली में 26 अक्टूबर तक हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दी का आगाज होने के साथ ही देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। ऐसी स्थिति में वायु गुणवत्ता में भी अलग-अलग परिवर्तन देखे जा रहे हैं।

इसी बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, इंडिया गेट के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 155 यानी की (AQI) 'मध्यम' श्रेणी में है।

वहीं, दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए एक बार फिर से ग्रेप लागू कर दिया गया है, ताकि प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों को राहत मिल सके। लेकिन, अफसोस की बात है कि दिल्ली की सड़कों पर पड़ा मलबा इस बात की तस्दीक करता हुआ नजर आ रहा है कि यहां पर ग्रेप के नियमों का पालन करने के प्रति किसी भी प्रकार की गंभीरता नहीं बरती जा रही है।

दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर धूल पड़ी हुई है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, अफसोस की बात है कि संबंधित एजेंसियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिस वजह से धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

उधर, शनिवार की बात करें, तो दिल्ली में एक्यूआई 179 दर्ज किया गया था और शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 230 दर्ज किया गया था।

वहीं, प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आगामी 26 अक्टूबर तक हवा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का सुधार दर्ज नहीं किया जाएगा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में 26 निगरानी केंद्रों में से तीन पर वायु गुणवत्ता बहुत ही खराब श्रेणी में रहने वाली है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में ट्रैफिक चालान माफ करवाने का आज सुनहरा मौका, इन 7 जगहों पर लगेगी लोक अदालत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।