दीवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण का कहर, AQI ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड; धुएं की चादर में लिपटी राजधानी
दिल्ली में दिवाली पर जमकर आतिशबाजी की गई। जिसके बाद वायु प्रदूषण पांच साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अगले दिन भी शहर धुएं की चादर में लिपटा रहा।
HighLights
दिवाली पर दिल्ली का AQI 376, पांच साल का उच्चतम।
कई स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता 'गंभीर श्रेणी' में दर्ज।
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में AQI 439, सबसे अधिक।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को धूमधाम से दीवाली मनाई गई। दिल्लीवासियों ने जमकर आतिशबाजी की, जिसके कारण प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया। पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक इस दीवाली ने पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस साल सबसे ज्यादा प्रदूषण वाली दीवाली रही।
दिल्ली में दीवाली पर औसत AQI 376 दर्ज किया गया। दीवाली के अगले दिन यानी सोमवार को स्थिति लगभग वैसी ही रही। सुबह 10 बजे तक पूरा शहर धुएं की चादर से ढका रहा, इस दौरान एक्यूआई 371 दर्ज किया गया। 2021 के बाद इस दीवाली में दर्ज किया गया एक्यूआई सबसे ऊंचे स्तर पर रहा।
गंभीर श्रेणी में पहुंचा वायु गुणवत्ता
दिल्ली में 51 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर दर्ज किए गए डेटा के मुताबिक 14 स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता 'गंभीर श्रेणी' और बाकी स्टेशनों पर 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। जिसमें से सबसे ज्यादा एक्यूआई दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में 439 दर्ज किया गया।
2021 के बाद सबसे ज्यादा प्रदूषण
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की मानें तो दीवाली के दिन 376 एक्यूआई, 2021 के बाद से सबसे ऊंचा AQI रहा। 2021 में दिल्ली में 382 AQI दर्ज किया गया था। हर साल दीवाली अक्टूबर या नवंबर महीने में मनाई जाती है, जिसके बाद दिल्ली के प्रदूषण स्तर में भारी इजाफा देखा जाता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।