दिल्ली विधानसभा ने गठित कीं तीन महत्वपूर्ण समितियां, अजय महावर फिर बने पीएसी अध्यक्ष
दिल्ली विधानसभा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तीन महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया है, जिनके सदस्य निर्विरोध चुने गए। इनमें लोक लेखा समिति, सरकारी उपक ...और पढ़ें

दिल्ली विधानसभा सदन ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए तीन समितियों का गठन कर दिया।
HighLights
दिल्ली विधानसभा ने 2026-27 के लिए तीन समितियां गठित कीं।
अजय महावर लोक लेखा समिति के अध्यक्ष फिर चुने गए।
समितियां 1 अप्रैल से सक्रिय होंगी, सदस्य निर्विरोध चुने गए।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा सदन ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए तीन समितियों का गठन कर दिया है। इनके सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। विधानसभा सचिचालय ने इन समितियों के गठन के बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। ये समितियां एक अप्रैल से सक्रिय होंगी।
जो तीन समितियां गठित की गई हैं उनमें लोक लेखा समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति व प्राक्कलन समिति शामिल हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण लोक लेखा समिति (पीएसी) है, जिसके ऊपर कैग रिपोर्ट की जांच कर अपने निष्कर्ष देने का दायित्व है।
समिति में कई सदस्य शामिल किए गए
इस समिति के अध्यक्ष इस बार फिर अजय महावर बने हैं। हरीश खुराना, कुलदीप कुमार, संजय गोयल, संजीव झा, सतीश उपाध्याय, शिखा राय, सूर्य प्रकाश खत्री व विरेंद्र सिंह कादियान सदस्य के रूप में इस समिति में शामिल हैं।
इस बार इस समिति मेंं अरविंदर सिंह लवली, कैलाश गहलोत, राज कुमार चौहान सदस्य नहीं हैं, इनके स्थान पर हरीश खुराना, संजय गोयल व सूर्य प्रकाश खत्री को जगह दी गई है। वहीं नेता प्रतिपक्ष आतिशी भी अब इस समिति में सदस्य नहीं हैं। इनके स्थान पर आप के संजीव झा को शामिल किया गया है।
खबरें और भी
प्राक्कलन समिति का भी गठन कर दिया
इसी तरह विधानसभा ने प्राक्कलन समिति का भी गठन कर दिया है। इस समिति में इस बार गजेंद्र सिंह यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा समिति में करनैल सिंह, नीलम पहलवान, पूनम शर्मा, प्रवेश रत्न, सही राम, संदीप सहरावत, उमंग बजाज, वीर सिंह धिंगान को सदस्य बनाया गया है।
सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के अध्यक्ष अहिर दीपक चौधरी को बनाया गया है। इस समिति में अनिल झा, चौधरी जुबेर अहमद, जरनैल सिंह, कुलदीप सोलंकी, राज करन खत्री, राज कुमार भाटिया, रविंद्र सिंह नेगी, तिलक राम गुप्ता को सदस्य बनाया गया है।