स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आम लोग भी जा सकेंगे दिल्ली विधानसभा परिसर, शाम 5 से 8 बजे के बीच मिलेगी एंट्री
दिल्ली विधानसभा परिसर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार और शनिवार को आम जनता के लिए खुलेगा, जहां इमारत को ...और पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली विधानसभा में विशेष कार्यक्रम आयोजित।
HighLights
दिल्ली विधानसभा परिसर आम जनता के लिए खुलेगा।
तिरंगे की रोशनी से सजेगी ऐतिहासिक विधानसभा इमारत।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति संगीत का होगा आयोजन।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में आम लाेग भी जा सकेंगे। इस अवसर पर पूरी इमारत को तिरंगे के रंगों की खूबसूरत लाइटों से सजाया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के अनुसार यह आयोजन नागरिकों को देश के लोकतांत्रिक संस्थानों से जोड़ने का एक बेहतरीन अवसर है।
उन्होंने बताया कि दोनों दिन शाम पांच से रात आठ बजे के दौरान नागरिक परिसर में आ सकते हैं। प्रवेश के लिए पहले से किसी पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। प्रवेश सुरक्षा जांच के अधीन होगा। नागरिकों को अपने साथ एक मान्य पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड या अन्य वैध आईडी) लाना अनिवार्य है।
कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे
इस अवसर पर बीएसएफ और सीआरपीफ के बैंड देशभक्ति की विशेष धुनें बजाएंगे। साहित्य कला परिषद के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। आगंतुकों को इस ऐतिहासिक इमारत, इसके परिसर में मौजूद धरोहरों को देखने और दिल्ली के विधायी इतिहास को जानने का मौका भी मिलेगा।
