'दिल्ली के विकास कार्यों में आएगी तेजी', होली मिलन समारोह में बोलीं सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता वीरेंद्र सचदेवा ने की। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राष्ट्रीय संगठन ...और पढ़ें
-1772462632118_m.webp)
दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित ‘होली मिलन समारोह’ में सम्मिलित हुईं सीएम रेखा गुप्ता।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अन्य नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण के संकल्प को नई गति और नई शक्ति दी है।
दिल्ली में लगातार विकास कार्यों के शिलान्यास हो रहे हैं। होली के बाद विकास कार्यों और योजनाओं में और तेजी के साथ काम होगा। मोदी के राज में देशवासी शांति के साथ अपने घरों में त्योहार मना रहे हैं। सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार और संगठन लगातार जनता के लिए काम कर रही है।
-1772462877766.jpg)
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा, 'पिछले एक वर्ष में हमने दिल्ली को बदलते हुए देखा है। आने वाले एक वर्ष दिल्ली की तस्वीर और बेहतर नजर आएगी। लगभग दो वर्ष बाद नगर निगम चुनाव में काम के आधार पर दिल्लीवासी भाजपा को वोट देंगे।'सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि होली न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि यह प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक भी है। भाजपा मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर ने अतिथियों का स्वागत किया।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडेय, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा व रविन्द्र इंद्राज सिंह, सांसद मनोज तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, सांसद कमलजीत सहरावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतीश उपाध्याय, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख, यमुनापार विकास बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, दिल्ली भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल, एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल सहित अन्य विधायक व नेता उपस्थित थे।