Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Blast: सामने आई मृतकों की सूची, अबतक दो शवों की हुई पहचान; अमरोहा और दिल्ली के रहने वाले हैं मृतक

    Updated: Tue, 11 Nov 2025 05:09 AM (IST)

    दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद मृतकों की सूची जारी की गई है, जिसमें से दो शवों की पहचान हो चुकी है। मृतकों में एक अमरोहा और दूसरा दिल्ली का रहने वाला ह ...और पढ़ें

    मृतक अशोक और अमर कटारिया। फाइल फोटो

    मृतक अशोक और अमर कटारिया। फाइल फोटो

    HighLights

    1. दिल्ली ब्लास्ट: मृतकों की सूची जारी

    2. दो शवों की हुई पहचान

    3. अमरोहा और दिल्ली के निवासी

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके में मारे गए लोगों की सूची सामने आ गई है। धमाका इतना भीषण था कि कई शव क्षत-विक्षत अवस्था में सड़क पर फैल गए। इस धमाके में मारे गए ज्यादातर लोगों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है।

    इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है जिनमें से अबतक दो लोगों की पहचान हुई है। 34 वर्षीय अशोक कुमार अमरोहा के हसनपुर मंगरोला के रहने वाले थे, जबकि 35 वर्षीय अमर कटारिया दिल्ली के श्रीनिवासपुरी के थे।

     

    अशोक दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) में संविदा कंडक्टर के रूप में काम करते थे। करीब 9 साल पहले नौकरी मिली थी। वह पिछले तीन साल से दिल्ली के जगतपुर इलाके में किराए के मकान में पत्नी सोनम और तीन छोटे बच्चों के साथ रह रहे थे।