Delhi Budget Session 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 1,03,700 करोड़ का बजट, 10 संकल्पों पर दिया जोर
Delhi Budget Session 2026 Highlights: दिल्ली विधानसभा में आज दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपना दूसरा बजट पेश किया, जिसमें 10 संकल्पों पर सरकार का विशेष ...और पढ़ें
-1774332463809_m.webp)
दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता पेश कर रहीं बजट। जागरण
Delhi budget 2026 highlights: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2026-27 के बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़कों, फ्लाईओवरों और अंडरपास के निर्माण की व्यापक योजना पेश की है। लोक निर्माण विभाग को 5,921 करोड़ दिया है जो मौजूदा वित्तीय वर्ष में 3,843 करोड़ है। इससे एक तरफ एक तरह जहां सरकार इस साल नई 10 से अधिक बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू करने जा रही है वहीं लंबे समय के बाद दिल्ली भर की मुख्य सड़कों पर वाल टू वाल कारपेटिंग का काम करने की सरकार की योजना है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नान कनफर्मिंग औद्योगिक क्षेत्र में भी बडे स्तर पर सड़कें बनने जा रही हैं। दिल्ली के सुनियोजित विकास के लिए योजनाएं बनाने को नीति आयोग की तर्ज पर दिति आयोग बनाने की सरकार की योजना है।