दिल्ली बजट 2026-27: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 24 मार्च को करेंगी पेश, इन विकास कार्यों पर रहेगा जोर
दिल्ली विधानसभा का आगामी बजट सत्र 23 मार्च से 25 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 24 मार्च को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगी, जो एक लाख ...और पढ़ें
-1773678205016_m.webp)
दिल्ली विधानसभा का आगामी बजट सत्र 23 मार्च से 25 मार्च तक चलेगा। फाइल फोटो
HighLights
24 मार्च को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पेश करेंगी बजट।
बजट एक लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना।
हरित दिल्ली, शिक्षा, आधारभूत ढांचे पर रहेगा विशेष ध्यान।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का आगामी बजट सत्र 23 मार्च से आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार बजट सत्र तीन दिन तक चलेगा।
23 मार्च को सदन के पटल पर ‘आर्थिक सर्वेक्षण’ की रिपोर्ट रखी जाएगी। अगले दिन यानी 24 मार्च को दिल्ली सरकार वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी और 25 मार्च को बजट पर चर्चा होगी।
एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है बजट
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 24 मार्च को दूसरी बार बजट पेश करेंगी। पिछले वर्ष उन्होंने विधानसभा में अपना पहला बजट लगभग एक लाख करोड़ रुपये का पेश किया था। दिल्ली सरकार के अधिकारियों का कहना है कि इस बार बजट आवंटन पिछले वर्ष के मुकाबले थोड़ा अधिक हो सकता है।
हरित दिल्ली, शिक्षा और आधारभूत ढांचे के विकास पर केंद्रित
अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री का दूसरा बजट राजधानी के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसमें आधारभूत ढांचे के विकास, हरित पहल और शिक्षा क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है। राजधानी में वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या है।
इसके समाधान के लिए प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छ ऊर्जा, जल संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को बजट में प्राथमिकता मिल सकती है। विकसित दिल्ली के संकल्प को पूरा करने के लिए बजट में आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष बल दिए जाने की उम्मीद है।
खबरें और भी
शिक्षा क्षेत्र में भी प्रमुख घोषणा हो सकती है। इसी तरह से यमुना सफाई और दिल्ली में पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए अधिक बजट मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो बना दुनिया का दूसरा सबसे लंबा स्वचालित नेटवर्क, देश में सबसे बड़ा; सिर्फ रियाद से पीछे