Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में 16 मार्च से शुरू हो सकता है बजट सत्र, शराब घाटोला मामले में तकरार के आसार

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 12:42 PM (IST)

    दिल्ली भाजपा सरकार का बजट सत्र 16 मार्च से शुरू हो सकता है, जिसमें 17 या 18 मार्च को बजट पेश होने की संभावना है। यह सत्र 10 दिन से 2 सप्ताह तक चलेगा, ...और पढ़ें

    16 मार्च को शुरू हो सकता है दिल्ली का बजट सत्र। फाइल फोटो

    16 मार्च को शुरू हो सकता है दिल्ली का बजट सत्र। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    वी के शुक्ला, नई दिल्ली। दिल्ली की भाजपा सरकार का दूसरे कार्यकाल का बजट सत्र 16 मार्च से शुरू हो सकता है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, मगर सूत्रों का कहना है कि 16 मार्च से बजट सत्र शुरू होने की योजना है और 17 या 18 मार्च को बजट पेश किया जा सकता है।

    बजट सत्र के 10 दिन से लेकर 2 सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। जिसमें जनता से जुड़े विभिन्न प्रकार के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार इस बजट के माध्यम से आने वाले सालों में पूरे होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा भी जनता के सामने ला सकेगी।

    राजनीति के जानकार कहते हैं कि पिछले साल भाजपा सरकार फरवरी में नई-नई आई थी और इस दौरान बजट प्रस्तुत करने की भी इस सरकार पर जिम्मेदारी थी। ऐसे में जल्दबाजी में उतनी बेहतर तरीके से बजट में चीजों को नहीं शामिल किया जा सका, जितनी की जरूरत थी।

    फिर भी सरकार ने एक बेहतर बजट देने की कोशिश की थी। मगर अब एक साल मिलने के बाद सरकार ने रणनीतिक तौर पर बजट को प्रभावी बनाने के लिए हर स्तर पर हर वर्ग के लिए बेहतर करने की कोशिश की है। जो सरकार के दूसरे साल के बजट में दिखाई देगी।

    खबरें और भी

    ढांचागत विकास पर अधिक जोर

    सूत्रों को मानना है कि बजट में ढांचागत विकास पर अधिक जोर रहने की संभावना है। तमाम वे योजनाएं बजट में शामिल हो सकती हैं जो पिछले कई सालों से लटकी हुई थीं और जिन पर काम होना संभव भी नहीं दिख रहा था।

    बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष विपक्ष के हमलों को भी प्रभावहीन करने के लिए भी तैयारी कर रहा है। उधर 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद विपक्ष में बैठी आम आदमी पार्टी भी भाजपा सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह से तैयारी कर रही है। जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोला जाएगा।

    आबकारी घोटाले मामले में कोर्ट से आप नेताओं को राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी का मनोबल बढ़ा है और इस बजट में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। आम आदमी पार्टी के विधानसभा में 22 विधायक हैं जबकि सत्ता पक्ष भाजपा के 48 विधायक हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार का बजट: गरीबों के लिए आवास, स्वास्थ्य और कल्याण पर जोर