Delhi Building Collapse LIVE: सत्य निकेतन हादसे के बाद PG मालिक सहित कई पर FIR दर्ज, अब तक 5 की मौत

दिल्ली के सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी बिल्डिंग। जागरण
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Building Collapse राजधानी दिल्ली में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। साउथ कैंपस थाना क्षेत्र के सत्य निकेतन में दोपहर को एक पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, हादसे में अबतक पांच लोगों की मौत की पुष्टी हो चुकी है।
Delhi Building Collapse: दिल्ली में अवैध निर्माण पर होगी सख्त कार्रवाई
चार मंजिलों से अधिक के सभी अवैध निर्माणों को तुरंत सील कर दिया जाएगा, और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाएगा। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
Delhi Building Collapse: आरोपी मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Delhi Building Collapse: CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल
दिल्ली में एक पीजी (PG) इमारत ढहने के बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने शैक्षणिक बुनियादी ढांचे (एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर) और छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दीपके ने पूछा कि खराब सुविधाओं और बदहाल व्यवस्था के कारण छात्रों को कब तक इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा?
Delhi Building Collapse: मुख्यमंत्री ने दिए मजिस्ट्रेट जांच और FIR के आदेश
दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, "मौके का जायजा लेने और शुरुआती समीक्षा के आधार पर, मुख्यमंत्री ने इस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच और इमारत मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस गंभीर हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसे पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाएगा और कानून के सख्त से सख्त प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।"
Delhi Building Collapse: हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई पांच
दिल्ली इमारत हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, जेपीएन अपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) में सत्य निकेतन इमारत हादसे के 10 मरीजों को लाया गया था। इनमें से चार लोगों को मृत लाया गया था, जबकि एक गंभीर रूप से घायल मरीज ने बाद में दम तोड़ दिया। तीन मरीज वर्तमान में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है, एक मरीज के अंग (लिंब) की सर्जरी की गई है, वहीं मामूली चोटों वाले एक मरीज को निगरानी के बाद छुट्टी दे दी गई है।
Delhi Building Collapse: हादसे में अबतक 4 लोगों की मौत, पुलिस ने कई जगह की छापेमारी
सत्य निकेतन इमारत हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। आरोपियों को पकड़ने के लिए एक साथ कई जगहों पर छापेमारी जारी है।
Delhi Building Collapse: रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए स्थानीय लोगों ने ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाए
Delhi Building Collapse: सीएम रेखा गुप्ता ने घायलों के स्वास्थ्य का जायजा लिया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे के तुरंत बाद एम्स (AIIMS) ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया। वहां पहुंचकर उन्होंने हादसे के मलबे से सुरक्षित निकाले गए घायलों के स्वास्थ्य का जायजा लिया और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों व वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य टीम को सभी घायलों को त्वरित, मुफ्त और सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के कड़े निर्देश दिए, ताकि किसी भी मरीज के इलाज में कोई कोताही न बरती जाए।
Delhi Building Collapse: पीएम मोदी ने जताया दुख
हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि, "दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत का ढहना दुखद है। जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। अधिकारी दुर्घटनास्थल पर राहत कार्य में लगे हुए हैं और प्रभावित लोगों की सहायता कर रहे हैं"
The collapse of a building at Satya Niketan, Delhi is distressing. Condolences to those who lost their loved ones. Praying for the speedy recovery of the injured. Authorities are working at the site and assisting those affected in the mishap: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) September 6, 2026
Delhi Building Collapse: AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंची सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सत्य निकेतन में गिरी इमारत के मलबे से बचाए गए और इलाज के लिए लाए गए लोगों से मिलने AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं।
#WATCH | Delhi Chief Minister Rekha Gupta arrives at the AIIMS Trauma Centre to meet the individuals rescued from the Satya Niketan building collapse site and brought here for medical treatment. pic.twitter.com/quKxirkqME
— ANI (@ANI) September 6, 2026
Delhi Building Collapse: "दोषियों को बख्शेंगे नहीं", हादसे पर रेखा गुप्ता का बयान
सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर दिल्ली की रेखा गुप्ता ने कहा, "11 लोगों को बचाया गया है। मैं अस्पताल जा रही हूँ। हमें बचाए गए सभी लोगों की हालत के बारे में जानना होगा। मैं बस इतना कह सकती हूँ कि इसके लिए जो भी ज़िम्मेदार है - चाहे वह इमारत का मालिक हो या कोई अधिकारी - उसे बख्शा नहीं जाएगा। इमारत पुरानी थी और उसमें कुछ निर्माण और मरम्मत का काम चल रहा था। बेसमेंट में खुदाई का काम हो रहा था, जिसकी वजह से एक पिलर खिसक गया और पूरी इमारत ढह गई। इमारत का इस्तेमाल PG के तौर पर हो रहा था और अंदर बच्चे मौजूद थे। सभी एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं। हमारी प्राथमिकता सबसे पहले इन बच्चों की जान बचाना है। बचाव अभियान इसी तरह जारी रहेगा। सभी अधिकारी यहाँ मौजूद हैं और किसी भी चीज़ की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। हालाँकि, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।"
#WATCH | Satya Niketan building collapse: Delhi CM Rekha Gupta says, "11 people have been rescued. I am going to the hospital. We need to understand the condition of all those who have been rescued. I can say this much: whoever is responsible for this, whether it is the building… https://t.co/V37kxAzCQN pic.twitter.com/ZlV1OH3i4K
— ANI (@ANI) September 6, 2026
Delhi Building Collapse: राजनाथ सिंह ने घटना पर जताया दुख
घटना पर राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त किया, दिल्ली में इमारत गिरने से कीमती जानें जाने की घटना बेहद दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है। मैं सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना करता हूं। साथ ही, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना करता हूं।
The loss of precious lives due to building collapse in Delhi is extremely painful. In this hour of sadness, my thoughts are with the bereaved families.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 6, 2026
Rescue operations are underway and all possible assistance is being provided to the affected. Praying for the safety and…
Delhi Building Collapse: एलजी तरनजीत सिंह संधू घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे
दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू और स्पेशल CP (लॉ एंड ऑर्डर) नीरज ठाकुर, सत्य निकेतन में गिरी PG बिल्डिंग वाली जगह पर चल रहे बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंचे।
#WATCH | Delhi LG Taranjit Singh Sandhu and Special CP (Law and Order) Neeraj Thakur arrive at the Satya Niketan PG building collapse site to inspect the ongoing rescue work. pic.twitter.com/TiuX3NnoPy
— ANI (@ANI) September 6, 2026
Delhi Building Collapse: हादसे में तीन लोगों की मौत, मलबे में कई जानें फंसीं
सत्य निकेतन इलाके में करीब 80 गज में बनी पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढहने से अबतक तीन छात्रों की मौत हो गई है। इस इमारत में पीजी संचालित हो रहा था जिसमें अधिकतर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र रहते थे।
DU Building Collapse: "हर छात्र की ज़िंदगी कीमती है", दिल्ली इमारत हादसे पर बोले राहुल गांधी
बिल्डिंग हादसे पर राहुल गाधी ने एक्स पोस्ट कर कहा कि, सत्य निकेतन हादसा बेहद दुखद है और मलबे में दबे छात्रों तक राहत टीम तुरंत पहुँचे। कांग्रेस-NSUI कार्यकर्ता मौके पर मदद कर रहे हैं। हॉस्टल न मिलने से छात्र अमानवीय व असुरक्षित PG में रहने को मजबूर हैं; हर छात्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है, जिनमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई छात्र भी शामिल हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 6, 2026
मेरी अपील है कि NDRF, दिल्ली फायर सर्विस और सभी बचाव दल हर संभव प्रयास करके हर एक छात्र तक पहुँचें, घायलों को… https://t.co/uQi7H8HPra
Delhi Building Collapse: हादसे में दो की मौत, 8 का रेस्क्यू
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या दो हो गई है और कुल 8 मेल को अब तक रेस्क्यू किया जा चुका है। संयुक्त आयुक्त नूपुर प्रसाद ने आंकड़ों की पुष्टि की।
Delhi Building Collapse: राहत कार्य में जुटीं NDRF की 2 टीमें, 2 स्टैंडबाय पर
एनडीआरएफ के अनुसार, दो टीमें सत्य निकेतन हादसे की जगह राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं, जबकि दो अन्य टीमों को पास में ही स्टैंडबाय पर रखा गया है। NDRF के पहुँचने के तुरंत बाद 3 पीड़ितों को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें से एक होश में था और दो बेहोश थे। एनडीआरएफ, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), दिल्ली अग्निशमन सेवा और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर अभियान चला रहा है।
Delhi Building Collapse: अमित शाह ने लिया राहत-बचाव कार्य का जायजा
अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया- "दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत के गिरने से अत्यंत दुखी हू। मुख्यमंत्री, दिल्ली पुलिस आयुक्त और एनडीआरएफ (NDRF) के महानिदेशक से बात की और ज़मीनी स्थिति का जायज़ा लिया। स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ आपस में तालमेल बनाकर गहन बचाव अभियान चला रहे हैं। घायलों को हर संभव आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
Deeply distressed by the collapse of a building at Satya Niketan in Delhi. Spoke with the Chief Minister, Commissioner of Police, Delhi, and the Director General, NDRF, and assessed the situation on the ground. The local administration and the NDRF are conducting intensive rescue…
— Amit Shah (@AmitShah) September 6, 2026
Delhi Building Collapse LIVE: 40-50 साल पुरानी थी इमारत
स्थानीय पूछताछ से पता चला कि यह 40-50 साल पुरानी इमारत थी, जिसमें एक बेसमेंट और पांच ऊपरी मंजिलें थीं और इसका इस्तेमाल PG के तौर पर किया जा रहा था। खोज और बचाव अभियान जारी है।
Delhi Building Collapse: बेसमेंट में चल रहा था मरम्मत का काम
दिल्ली पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर रही है, पुलिस के मुताबिक, इस इमारत में एक बेसमेंट और पांच ऊपरी मंज़िलें थीं और इसका इस्तेमाल PG के तौर पर किया जा रहा था। जब इमारत गिरी, तब बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। अब तक छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। खोज और बचाव अभियान जारी है।
Delhi Building Collapse: घटनास्थल पर पहुंची सीएम रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घटनास्थल पहुंचीं, शिव मंदिर की छत से सामने चल रहे राहत व बचाव कार्य का ले रहीं जायजा। साथ में मंत्री कपिल मिश्रा, सांसद बांसुरी स्वराज, क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा भी हैं उपस्थित।
