दिल्ली चावड़ी बाजार हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई, घायलों का इलाज जारी
दिल्ली के हौज काजी इलाके में तीन मंजिला इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। ...और पढ़ें
-1794025582400_m.webp)
दिल्ली चावड़ी बाजार हादसा। जागरण
HighLights
पुरानी दिल्ली में तीन मंजिला इमारत ढहने का हादसा।
हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब तीन हुई।
मलबे से एक और मजदूर का शव बरामद किया गया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में तीन मंजिला इमातर ढहने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान, मलबे से एक और शव मिला है। मरने वाले की पहचान पंकज शर्मा (40 वर्ष) निवासी गांव हनुमान नगर, जिला खगड़िया, बिहार के रूप में हुई है।
बताया गया कि मलबे से तीन शव और दो घायलों को बाहर निकाला गया है। दोनों घायल लोगों का इलाज चल रहा है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है। मौके पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
अब तक 6 लोगों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि पुरानी दिल्ली के हौज काजी इलाके में तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना में शनिवार को मरने वालों की संख्या 6 हो गई, बचाव अभियान के दौरान मलबे से एक और मजदूर का शव मिला है। मजदूरों की पहचान इस प्रकार से की गई है:-
1. संजीत कुमार, पुत्र खोखो राम, निवासी ग्राम हनुमान नगर, थाना बेलदोर, जिला खगड़िया, बिहार।
2. किशोरी साह, पुत्र तिलो साह, निवासी ग्राम चौथमबासा, थाना काशनगर, जिला सहरसा, बिहार।
3. पंकज शर्मा, पुत्र हजारी शर्मा, निवासी ग्राम भोसावाहा, थाना बैल्डोर, जिला खगड़िया, बिहार।
4. विपिन राम, पुत्र विलास राम, निवासी साकेत ब्लॉक, मंडावली, फाजिलपुर, दिल्ली।
5. शान्तू, पुत्र शंकर मुखिया, निवासी ग्राम हनुमान नगर, थाना बैलदौर, जिला खगड़िया, बिहार।
6. दिनेश साह, पुत्र पुलिस शाह, निवासी ग्राम टोला हनुमान नगर, नचिहारी, जिला खगड़िया, बिहार।
मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी
इस मामले में तीन ठेकेदारों को ग्राम सिरोही, तहसील दौज, जिला फरीदाबाद से पकड़कर गिरफ्तरा किया गया है। जिनकी पहचान फुरकान, ताजुद्दीन और सिराज के रूप में की गई है। इसके अलावा बिल्डिंग मालिक समीउल्लाह उर्फ अयूब को भी गिरफ्तार किया गया है।
गुरुवार सुबह हुआ था हादसा
चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में बन रही बिल्डिंग गुरुवार सुबह करीब 9.45 बजे गिर गई थी। पुलिस डिप्टी कमिश्नर (सेंट्रल) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि जब तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, तब कंस्ट्रक्शन साइट पर करीब 10 से 15 मजदूर मौजूद थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।