विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार THAR ने बाइक सवार महिला और व्यक्ति को रौंदा, दोनों की मौत

Updated: Thu, 03 Sep 2026 10:19 AM (IST)

दिल्ली कैंट इलाके में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार एक महिला और पुरुष को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

HighLights

  1. दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को टक्कर मारी।

  2. हादसे में महिला-पुरुष की मौके पर ही मौत।

  3. स्थानीय लोगों ने थार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली कैंट इलाके में बुधवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार महिला और पुरुष को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने थार चालक को गाड़ी समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे की पूरी वजह सामने आ सके।