Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया 'ग्रीन ड्राइव पोर्टल', लगाए जाएंगे 70 लाख पौधे; 7 जुलाई को अमित शाह करेंगे अभियान शुभारंभ

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 09:29 PM (IST)

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी को हरा-भरा बनाने के लिए 'ग्रीन ड्राइव पोर्टल' लॉन्च किया है। इस पहल के तहत दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाए जा ...और पढ़ें

    दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने का संकल्प

    दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने का संकल्प

    HighLights

    1. सीएम रेखा गुप्ता ने 'ग्रीन ड्राइव पोर्टल' किया लॉन्च।

    2. दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित।

    3. 7 जुलाई को अमित शाह करेंगे अभियान का शुभारंभ।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली को एक स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने राजधानी में 70 लाख पौधे लगाने के अपने संकल्प को पूरा करने की दिशा में 'ग्रीन ड्राइव पोर्टल' (Green Drive Portal) को लाइव कर दिया है। इस वृहद पौधारोपण महा-अभियान का औपचारिक शुभारंभ 7 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा किया जाएगा।

    आम जनता की भागीदारी के लिए 'ग्रीन ड्राइव पोर्टल'

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। नए लॉन्च किए गए पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक कई डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं और इस हरित पहल में अपना सीधा योगदान दे सकते हैं:

    • स्लॉट बुकिंग: लोग पौधारोपण के लिए पोर्टल पर जाकर अपनी सुविधानुसार स्लॉट बुक कर सकते हैं।

    • मुफ्त पौधे: अभियान के तहत घर या आस-पास लगाने के लिए मुफ्त पौधे प्राप्त किए जा सकते हैं।

    • वृक्ष रथ: सामुदायिक पौधारोपण (Community drives) के लिए कॉलोनियों या सोसायटियों में विशेष 'वृक्ष रथ' को आमंत्रित किया जा सकता है।

    • दिल्ली ग्रीन वॉरियर: पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नागरिक खुद को पोर्टल पर 'ग्रीन वॉरियर' के रूप में पंजीकृत कर सकते हैं।

    'स्वच्छ, हरित और स्वस्थ दिल्ली' का विजन

    मुख्यमंत्री ने जनता के नाम अपने संदेश में कहा, "हमने पूरी दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने का जो वादा किया था, अब उसे मिलकर पूरा करने का समय आ गया है।" उन्होंने सभी नागरिकों से इस मुहिम से जुड़ने और एकजुट होकर एक स्वच्छ, हरित और अधिक स्वस्थ दिल्ली के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया है।