विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में CNG के दाम भी बढ़े, लाखों लोगों को लगा महंगाई का झटका; क्या है नया रेट

Published: Fri, 15 May 2026 08:15 AM (IST)Updated: Fri, 15 May 2026 08:30 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी के दाम में 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस वृद्धि से लाखों लोगों की जेब पर महंगाई का बोझ पड़ेगा।

HighLights

  1. दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपये बढ़े।

  2. पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी भी महंगी हुई।

  3. लाखों लोगों की जेब पर पड़ेगा महंगाई का असर।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी हो गई है। आज से दिल्ली में सीएनजी 2 रुपये महंगी हो गई है। 

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम एक साथ बढ़ने से लोगों को महंगाई का झटका लगा है। इससे लाखों लोगों की जेब पर असर पड़ेगा।

अब दिल्ली में सीएनजी 79.09 रुपये प्रति किलो हो गई है, जबकि नोएडा में 87.70 रुपये प्रति किलो हो गई है।

सीएनजी के दाम में उछाल आने से ऑटो, कैब और निजी वाहन चालकों पर सीधा असर पड़ेगा। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में ऑटो और कैब चालक किराया भी बढ़ा सकते हैं, जिसका बोझ जनता की जेब पर ही पड़ेगा।

एनसीआर के शहरों में CNG के नए रेट

शहर CNG रेट (₹ प्रति किलो)
दिल्ली 79.09
नोएडा 87.70
गाजियाबाद 87.70
गुरुग्राम 84.12
रेवाड़ी 83.70
अपडेट: 15 मई 2026

पेट्रोल-डीजल कितना हुआ महंगा

पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 3.14 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे अब यह बढ़कर 97.77 रुपये हो गई है। इसी तरह, डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 90.67 रुपये पहुंच गया है।
 
 
🚗 पेट्रोल-डीजल के नए दाम (बढ़ोतरी के बाद)
ईंधन का प्रकार पुराना रेट (₹/लीटर) नया रेट (₹/लीटर) बढ़ोतरी (₹/लीटर)
नियमित पेट्रोल ₹94.77 ₹97.91 + ₹3.14
प्रीमियम पेट्रोल ₹102.00 - ₹104.00 ₹105.14 - ₹107.14 + ₹3.14
नियमित डीजल ₹87.67 ₹90.78 + ₹3.11

नोट: ऊपर दिए गए दाम प्रति लीटर हैं। कीमतें शहर के अनुसार थोड़ी भिन्न हो सकती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।