दिल्ली में टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास सीएनजी पंप पर सिलिंडर फटा, तीन की मौत; तीन लोग झुलसे
मुंडका के टिकरी कलां में एक सीएनजी पंप पर ट्रक में गैस भरते समय सिलिंडर में धमाका हो गया, जिसमें तीन की मौत और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और घटना के कारणों की जांच जारी है।

टिकरी कलां इलाके में सीएनजी पंप पर धमाका।
HighLights
टिकरी कलां सीएनजी पंप पर ट्रक सिलिंडर में जोरदार धमाका।
धमाके में छह लोग घायल हुए, सभी अस्पताल भेजे गए।
पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। मुंडका के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को सीएनजी पंप पर ट्रक में गैस भरते समय उसके सिलिंडर में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में तीन की मौत और तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मृतक की पहचान बाबा हरिदास कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मनीष को तौर पर हुई है। वहीं सन्नी नामक युवक की मौत अस्पताल में हो गई। तीसरे मृतक की पहचान की जा रही है। घायलों को मुंडका के सीबी ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। ये सभी सीएनजी पंप के कर्मचारी हैं।
दमकल विभाग से जानकारी के अनुसार, घटना टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सीएनजी पंप पर शाम करीब साढ़े तीन बजे हुई। ट्रक में सीएनजी भरने के दौरान अचानक उसके सिलिंडर में धमाका हो गया।
धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां, एक वाटर बाउजर और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे।
ट्रक के सिलेंडर में धमाका
दमकल विभाग के अनुसार, शाम चार बजे मौके से सूचना मिली कि ट्रक के सिलेंडर में धमाका हुआ है और छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी हालत और चोटों की गंभीरता के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया
हादसे के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह सीएनजी भरने के दौरान सिलिंडर में हुआ धमाका मानी जा रही है।
हालांकि, धमाके के वास्तविक कारण और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर जांच की जा रही है। मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने लोगों को किया रेस्क्यू
