Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी दिल्ली में जहरीले पानी की सप्लाई, मटमैले पानी से फैल रहा संक्रमण; पेट दर्द और उल्टी से लोग बेहाल

    Updated: Wed, 13 May 2026 07:55 AM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर और हर्ष विहार में गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं, जिससे पेट दर्द और उल्टी जैसी बीमारियां फैल रही हैं। नि ...और पढ़ें

    पांडव नगर में काला पानी आ रहा है, लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही। फोटो: जागरण

    पांडव नगर में काला पानी आ रहा है, लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. पांडव नगर, हर्ष विहार में गंदे पानी की आपूर्ति

    2. दूषित पानी से पेट दर्द, उल्टी जैसी बीमारियां

    3. जल बोर्ड से पाइपलाइन बदलने की मांग

    जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली। यमुनापार के पांडव नगर और हर्ष विहार क्षेत्र में गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से घरों में आने वाला पानी पीने योग्य नहीं है।

    पानी का रंग मटमैला होने के साथ उसमें बदबू भी आ रही है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है।

    पेट दर्द, उल्टी और बुखार से जूझ रहे लोग 

    स्थानीय निवासी अजय ने बताया कि पांडव नगर में दूषित पानी आने के कारण कई घरों में पेट दर्द, उल्टी और बुखार जैसी समस्याएं सामने आने लगी हैं। लोगों को मजबूरी में बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है। कई इलाकों में लोग पानी को उबालकर इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है।

    शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं 

    गंदे पानी की शिकायत कई जल बोर्ड अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। आरोप है कि पुरानी और जर्जर पाइपलाइन के कारण सीवर का पानी पेयजल लाइन में मिल रहा है, जिससे यह स्थिति पैदा हो रही है।

    क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द पाइपलाइन की जांच कर खराब लाइनों को बदला जाए और साफ पेयजल की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए। वहीं जल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि जिस भी इलाके में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है उसको जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा।

    खबरें और भी


    पानी इतना गंदा आ रहा है कि उसे देखकर ही डर लगता है। बच्चों को बाहर का पानी खरीदकर पिलाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

    sanjay gautam

    - संजय गौतम

    घर के कामकाज में भी दिक्कत हो रही है। बदबूदार पानी से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन को जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।

    shanti devi

    शांति देवी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में आज बारिश का अलर्ट, बीते दो दिनों का पूर्वानुमान हुआ गलत; IMD ने दिया ताजा अपडेट