विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में नशे में धुत चार शोहदों ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर को बेरहमी से आधा घंटा पीटते रहे

Published: Wed, 04 Feb 2026 08:16 PM (IST)

दिल्ली में सुबह चार बजे एक युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर चार नशेड़ी युवकों ने एक ट्रांसपोर्टर को ...और पढ़ें

चारों बदमाशों ने मददगार ट्रांसपोर्टर को बुरी तरह से पीटा। एआई इमेज

चारों बदमाशों ने मददगार ट्रांसपोर्टर को बुरी तरह से पीटा। एआई इमेज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली की सड़कें बेहद असुरक्षित हो गई हैं। बुधवार सुबह करीब चार बजे घटी मारपीट की क्रूरतापूर्ण घटना से यह अंदाजा लगाया जा सकता है। आईटी सेंटर में जाॅब करने वाली युवती ड्यूटी के लिए सुबह पौने चार बजे घर से निकली थी। जब वह अनुपम अपार्टमेंट के समीप पहुंची, तभी स्कूटी सवार नशे में धुत चार युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। वहां मौजूद एक ट्रांसपोर्टर ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो वे उस पर टूट पड़े। आधा घंटा तक उसे बेरहमी से पीटते रहे।

न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

आलम यह हुआ कि बदमाश लात-घूंसे से ट्रांसपोर्टर के मुंह, पेट, छाती पर मारते रहे। पत्थर और ईंट से भी हमला किया। डरी सहमी पीड़िता ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वहां से गुजरते लोगों ने उसे बचाने की कोशिश तक नहीं की। एक-दो लोगों ने इसकी सूचना पीसीआर को दी थी, लेकिन पुलिस पौने घंटे बाद मौके पर पहुंची।

मरणासन्न स्थिति में ट्रांसपोर्टर को एम्स ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया। वारदात के करीब तीन घंटे बाद चारों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

युवती से छेड़छाड़ करने लगे

जानकारी के मुताबिक महरौली रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली 27 वर्षीय युवती एक काॅल सेंटर में काम करती है। वह सुबह की शिफ्ट के लिए ड्यूटी पर निकली थी। पौने चार बजे कैब के इंतजार में अनुपम अपार्टमेंट के सामने वाइन शाॅप के समीप खड़ी थी। तभी चार युवक दो स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंचे। युवती से छेड़छाड़ करने लगे।

संगम विहार में रहता है पीड़ित

पास में एक व्यक्ति अपनी ट्रांसपोर्ट गाड़ी लेकर खड़ा था। उसने यह देखकर विरोध किया। बस इतनी सी बात पर वे बिफरकर ट्रांसपोर्टर पर टूट पड़े। अभी तक उसकी हालत नाजुक बनी हुई। पुलिस ने उसका नाम 35 वर्षीय मुकेश बताया है, जो संगम विहार का रहने वाला है।

एक आरोपित का है आपराधिक रिकाॅर्ड

पुलिस ने छेड़छाड़ की शिकार पीड़िता के बयान पर ही एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपितों का पता लगाया। पकड़े गए आरोपितों का नाम विशाल रावत, जतिन, सोनू और विवेक है। ये सभी संगम विहार के रहने वाले हैं और आवारा किस्म के युवक हैं। इनमें जतिन का आपराधिक रिकाॅर्ड है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने तिब्बत मूल की महिला को घोषित किया भारतीय नागरिक, पासपोर्ट जारी करने का आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।