'मेरे जीने का मकसद बेटे को न्याय दिलाना'; दिल्ली हादसे में साहिल को खोने वाली मां ने बयां किया दर्द
पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की मौत हो गई। यह घटना 3 फरवरी को द्वारका साउथ थाना क्षेत्र में हुई थी। ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की जान चली गई। यह हादसा दिल्ली के द्वारका साउथ थाना क्षेत्र में तीन फरवरी को हुआ था। मामले में युवक की मां ने मंगलवार को एक बार फिर मीडिया से बातचीत में अपना दर्द बयां किया है।
'होना तो यह चाहिए कि मेरे बच्चे को मेरी मौत के बाद मेरी प्रार्थना सभा में शामिल होना चाहिए, लेकिन बदकिस्मती का आलम देखिए, एक मां होकर मैं उसके शांति पीठ में गई।' द्वारका साउथ थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक साहिल की मां यह बात कहते हुए फूट फूटकर रोने लगती है।

'मुझे भी मार दो...'
साहिल के गर्म कपड़े को कलेजे से लगाकर वे कहती हैं, "मुझे भी मार दो। यदि मैं जिंदा हूं तो मेरे जीने का केवल एक ही मकसद है। वह है मेरे बेटे को न्याय दिलाना।"
जब एक मां को मिली जिंदगी की सबसे बुरी कॉल
3 फरवरी को, साहिल की मां को उनकी जिंदगी की सबसे बुरी फोन कॉल आई, जब उन्हें बताया गया कि एक सड़क हदासे में साहिल बुरी तरह से घायल हो गया, तभी वह भागकर मौके पर पहुंची और उसे हॉस्पिटल लेकर गई, तब तक साहिल की मौत हो गई थी।
मामले का वीडियो हो रहा वायरल
इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि जिस SUV ने साहिल की बाइक को टक्कर मारी थी, उसे एक 17 साल का लड़का चला रहा था, जो अभी अपनी 10वीं की बोर्ड परीक्षा की वजह से अंतरिम जमानत पर है।
खबरें और भी
SUV के अंदर से रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में, नाबालिग ड्राइवर तेज रफ से गाड़ी चलाता दिख रहा है। साथ ही दिख रहा है कि SUV बाल-बाल एक बस से बच जाती है, फिर साहिल की बाइक से आमने-सामने टकरा जाती है।