यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, दिल्ली में उड़ानें थमीं; क्या है वजह?
इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति ...और पढ़ें

चेक इन करने में यात्रियों को हो रही परेशानी। जागरण
HighLights
दिल्ली में खराब मौसम से उड़ानें प्रभावित
इंडिगो ने यात्रियों को दी उड़ान सलाह
एयर इंडिया की उड़ानें 20 मिनट लेट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिगो ने मंगलवार को यात्रा सलाह जारी कर यात्रियों को चेताया कि दिल्ली से उड़ान संचालन वायु यातायात भीड़भाड़ के कारण प्रभावित हो सकता है, जिससे देरी और यात्रियों के लिए लंबा इंतजार हो सकता है।एयरलाइन ने अपनी सलाह में असुविधा को स्वीकार किया और यात्रियों से अपनी वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर रीयल-टाइम अपडेट जांचने का आग्रह किया।
दिल्ली में वायु यातायात भीड़भाड़ के कारण उड़ान संचालन वर्तमान में प्रभावित है। हम समझते हैं कि जमीन पर और विमान में लंबा इंतजार असुविधा पैदा कर सकता है, और हम आपकी धैर्य की ईमानदारी से सराहना करते हैं," इंडिगो ने अपने बयान में कहा।
एनडीटीवी से बातचीत में यात्री अनिल कुमार वाधवा ने बताया कि उनकी उड़ान एक घंटे दस मिनट की देरी से है। और उन्हें हवाई अड्डे जाते समय देरी का संदेश मिला। उन्होंने बताया कि वह समय पर घर से निकले थे, लेकिन वह बाहर इंतजार करने पर मजबूर हो गए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देरी की क्या वजह थी इसकी जानकारी उन्हें किसी ने नहीं दी।
साथ ही, एयर इंडिया के सूत्रों ने पुष्टि की कि उनकी उड़ानों में मंगलवार को केवल लगभग 20 मिनट की मामूली देरी हुई, साथ ही दिल्ली से दो उड़ानें डायवर्ट की गईं, लेकिन कहा कि आज संचालन सामान्य है। खबर के अनुसार पूरे देश में एयर इंडिया का सर्वर डाउन होने की वजह से ये समस्या आयी है।
चेकइन का काम मेनवली करने की हो रही कोशिश, लेकिन रफ्तार काफी धीमी। एअर इंडिया का कहना है कि यात्रियों की समस्या का किया जा रहा समाधान। रखें थोड़ा धैर्य।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।