विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, एक लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाएं शुरू

By Rais Rais Edited By: Sonu Suman
Published: Fri, 24 Jul 2026 07:08 AM (IST)

केंद्र सरकार ने दिल्ली में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए 1.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शुरू ...और पढ़ें

दिल्ली में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए 1.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शुरू।

दिल्ली में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए 1.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शुरू।

HighLights

  1. दिल्ली में 1.04 लाख करोड़ की सड़क परियोजनाएं शुरू।

  2. 2,105 किलोमीटर सड़कों का निर्माण, ट्रैफिक जाम होगा कम।

  3. डीएनडी कॉरिडोर, द्वारका एक्सप्रेसवे टनल प्रमुख परियोजनाएं।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने 1.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शुरू की हैं। इससे कुल 2,105 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। यह जानकारी 23 जनवरी को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी की ओर से पूछे गए प्रश्न के जवाब में लिखित में दी।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दक्षिण दिल्ली की परियोजनाओं की भी जानकारी मांगी थी। जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे की योजना के अंतर्गत डीएनडी से फरीदाबाद और सोहना होते हुए छह लेन का ग्रीनफील्ड करिडोर बनाया जाएगा, जिसकी लागत 4,583 करोड़ रुपए है। इसके अलावा लगभग सात हजार करोड़ रुपए की लागत से द्वारका एक्सप्रेस वे और एनएच-48 को नेल्सन मंडेला मार्ग (वसंत कुंज) से जोड़ने के लिए शिवमूर्ति से छह लेन की टनल भी शामिल है।

इंटरचेंज के निर्माण की अन्य परियोजनाओं का प्रस्ताव

वहीं आश्रम से बदरपुर बार्डर तक, महरौली-गुरुग्राम रोड, आइएनए से महिपालपुर और कालिंदी कुंज जंक्शन से ओखला बैराज तक इंटरचेंज के निर्माण की अन्य परियोजनाओं का प्रस्ताव है। इन परियोजनाओं में वर्तमान करिडोर का अपग्रेडेशन और विकास भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक ने 26 दिन के बाद अपना अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद लिया फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।