दिल्ली: एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाली छात्रा पकड़ी गई, छुट्टी के लिए भेजी थी ईमेल
लोधी रोड स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाली छात्रा को पुलिस ने पकड़ ...और पढ़ें

स्कूल में बम रखे होने की झूठी सूचना देने वाली उसी स्कूल की एक छात्रा निकली। एआई इमेज
HighLights
छात्रा ने छुट्टी के लिए स्कूल को बम की धमकी दी।
एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को मिला था धमकी भरा ईमेल।
नाबालिग छात्रा पर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई।
धनंजय मिश्रा, दक्षिणी दिल्ली। स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों के बीच लोधी रोड स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल मिला। पुलिस की जांच में सामने आया कि स्कूल में बम रखे होने की झूठी सूचना देने वाली उसी स्कूल की एक छात्रा है।
छात्रा ने छुट्टी कराने के इरादे से ईमेल भेजा था। दक्षिण जिला साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिये ईमेल भेजने वाली छात्रा की पहचान की। नाबालिग होने के कारण उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को बिल्डिंग में बम रखे है विषय के साथ धमकी भरा ईमेल मिला था। कई स्कूलों को हाल के दिनों में बम की धमकियां मिलने के मद्देनजर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। दक्षिण जिला साइबर थाने की टीम ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू की।
एसीपी ऑपरेशन बलराम सिंह बेनीवाल की निगरानी और साइबर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर हंसराज स्वामी के नेतृत्व में टीम ने डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी कड़ियों की जांच की। जांच के दौरान ईमेल भेजने वाले की पहचान उसी स्कूल की छात्रा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने स्कूल में छुट्टी कराने के उद्देश्य से बम की झूठी धमकी भेजी थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।