विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में 72 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, संतोष डी वैद्य बने गृह विभाग के प्रधान सचिव

Published: Mon, 16 Feb 2026 03:37 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 72 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है या उन्हें अतिरिक्त ...और पढ़ें

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। (सांकेतिक तस्वीर)

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 72 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण या अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसमें अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और संघ राज्य क्षेत्र (एजीएमयूटी) कैडर के 36 आईएएस अधिकारी और 36 दानिक्स (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) अधिकारी शामिल हैं।

1998 बैच के आईएएस अधिकारी संतोष डी वैद्य को गृह विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वह वित्त, योजना और उद्योग विभागों का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। वहीं, सामाजिक कल्याण के अतिरिक्त मुख्य सचिव 1992 बैच के आईएएस अधिकारी बिपुल पाठक को एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

संजीव अहूजा शिक्षा विभाग के सचिव नियुक्त

दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रुपेश कुमार ठाकुर (आईएएस, 2006 बैच) को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। उनकी जगह निखिल कुमार (आईएएस, 2002 बैच) को व्यापार एवं कर विभाग का आयुक्त बनाया गया है।

संजीव अहूजा (आईएएस, 2011 बैच) को शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है। शिक्षा सचिव पांडुरंग पोले (आईएएस, 2004 बैच) को सामान्य प्रशासन विभाग में स्थानांतरित किया गया है। उन्हें श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

राजस्व सचिव सह मंडल आयुक्त नीरज सेमवाल (आईएएस, 2003 बैच) को बिजली विभाग का सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पद्मा जस्वाल (आईएएस, 2003 बैच) को प्रशासनिक सुधार विभाग की विशेष सचिव बनाया गया है। शहरी विकास सचिव विजय बिधूड़ी (आईएएस, 2005 बैच) को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

यशपाल गर्ग (आईएएस, 2008 बैच) को योजना विभाग का सचिव और भूमि एवं भवन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नई दिल्ली के जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह (आईएएस, 2018) को बिजली विभाग का विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सलोनी राय (आईएएस, 2016 बैच) को उत्तर दिल्ली की जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। हरि कल्लिक्कट (आईएएस, 2018 बैच) पश्चिम दिल्ली का और विशाखा यादव (आईएएस, 2020 बैच) को बाहरी उत्तरी जिला का जिला अधिकारी बनाया गया है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।