विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, PG वाली इमारतों के लिए सरकार लाएगी नई पॉलिसी

Published: Mon, 07 Sep 2026 05:32 PM (IST)

दिल्ली सरकार सत्य निकेतन हादसे के बाद पेइंग गेस्ट आवासों के लिए नई सुरक्षा नीति लाने की तैयारी में है। ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार पेइंग गेस्ट इमारतों के लिए नई सुरक्षा नीति लाने की कर रही तैयारी।

दिल्ली सरकार पेइंग गेस्ट इमारतों के लिए नई सुरक्षा नीति लाने की कर रही तैयारी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार पेइंग गेस्ट आवासों के लिए नई सुरक्षा नीति लाने की योजना बना रही है। हालांकि राजधानी में पीजी को रेगुलेट करने के प्रयास 1993 से ही चल रहे हैं। दिल्ली सरकार का यह कदम सत्य निकेतन में बिल्डिंग ढहने की घटना के बाद आया है। 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार एक ऐसी नीति तैयार कर रही है, जिसके तहत पुरानी इमारतों के मालिकों को स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट जमा करनी होगी और उनकी सुरक्षा का प्रमाण पत्र देना होगा, तभी उन्हें पेइंग गेस्ट आवास, नर्सिंग होम, स्कूल या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

सत्य निकेतन घटना के बाद हुई घोषणा

सीएम रेखा गुप्ता की यह घोषणा दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में एक पीजी वाली इमारत के ढहने के बाद हुई है। बता दें, पीजी आवासों को नियंत्रित करने की कोशिशें तीन दशक से भी ज्यादा पुरानी हैं, लेकिन उसे अभी तक अमलीजामा नहीं पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें- 'MCD और DU भी जिम्मेदार, केवल PG मालिक पर ठीकरा फोड़ना ठीक नहीं', सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC