जेल में बंद सांसद इंजीनियर रशीद पर दिल्ली HC का NIA से सवाल- दिल्ली में ही रहने की शर्त पर दे सकते हैं जमानत?
दिल्ली हाई कोर्ट ने एनआईए से पूछा कि क्या आतंकी फंडिंग मामले में बंद इंजीनियर रशीद को कड़ी शर्तों पर ...और पढ़ें

आतंकी फंडिंग मामले में बारामूला से सांसद इंजीनियर रशीद जेल में बंद है।
HighLights
दिल्ली हाई कोर्ट ने इंजीनियर रशीद की जमानत पर एनआईए से पूछा।
आतंकी फंडिंग मामले में कड़ी शर्तों पर जमानत की संभावना तलाशी।
सुनवाई 3 नवंबर तक स्थगित, एनआईए को निर्देश लेने को कहा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को एनआईए से पूछा कि क्या आतंकी फंडिंग मामले में जेल में बंद बारामूला सांसद इंजीनियर रशीद को कड़ी शर्तों के साथ जमानत दी जा सकती है।
अदालत ने कहा कि इन शर्तों में उन्हें सिर्फ दिल्ली में रहने की शर्त शामिल होगी। पीठ ने एनआइए के अधिवक्ता को इस संबंध में निर्देश लेने की बात कहते हुए सुनवाई तीन नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी।
जमानत देने से इंकार करने के लिए ट्रायल कोर्ट के आदेश को इंजीनियर रशीद ने चुनौती दी है। गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत इंजीनियर रशीद को गिरफ्तार किया गया था।
