विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सस्पेंडेड ACP मनस्वी वशिष्ठ की बढ़ीं मुश्किलें, वकीलों को AK-47 से धमकी मामले में दिल्ली HC सख्त

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:58 AM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के खिलाफ वकीलों को धमकी देने के मामले में जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा।

News Article Hero Image

HighLights

  1. दिल्ली हाई कोर्ट करेगा एसीपी मनस्वी वशिष्ठ मामले की सुनवाई।

  2. वकीलों को AK-47 से धमकी देने का है आरोप।

  3. याचिका में एसीपी पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एसीपी मनस्वी वशिष्ठ सहित कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा अधिवक्ताओं को धमकी देने व सार्वजनिक रूप से बदनाम करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट सुनवाई के लिए सहमत हो गया है।

मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख करके तत्काल सुनवाई की मांग की गई। इस पर पीठ ने मामले को शुक्रवार को सुनवाई के लिए लिस्ट करने का आदेश दिया।

अधिवक्ता करण बीर सिंह द्वारा दायर की गई याचिका में वकीलों को एके-47 से धमकाने के मामले में निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के खिलाफ कार्रवाई और अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें- निलंबित एसीपी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर, वकीलों को दी थी धमकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।